Mradhubhashi
Search
Close this search box.

देश के लिए गौरव: रतन टाटा को आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया से नवाजा

देश के लिए गौरव: रतन टाटा को आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया से नवाजा

देश के लिए गौरव: रतन टाटा को आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया से नवाजा गया

नई दिल्ली। रतन टाटा को कौन नहीं जानता। वे भारत के महान उद्योगपति होने के साथ ही बड़े परोपकारी भी हैं। रतन टाटा ऐसे शख्स भी हैं, जिनकी औद्योगिक नेतृत्व क्षमता से प्रभावित होकर भारत ही नहीं दुनियाभर के कई लोगों ने अपने सपनों को पूरा किया है। यानी रतन टाटा को पूरी दुनिया मानती है। यही वजह रही कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया के सबसे बड़े सम्मान आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया से नवाजा गया। ऑस्ट्रेलियाके भारत में राजदूत बैरी ओ फैरेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बैरी ओ फैरेल ने कहा कि रतन टाटा ऐसे शख्स हैं जिनका ऑस्ट्रेलिया भी ऋणी है।

अपनी कमाई का 70 प्रतिशत तक कर देते हैं दान:

आर्डर ऑफ़ ऑस्ट्रेलिया से नवाजे जाने के साथ ही रतन टाटा को ऑस्ट्रेलिया के जनरल डिवीजन में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध, व्यापार, निवेश और परोपकार के कार्यों का मानद अधिकारी भी बनाया गया है। ज्ञात हो कि रतन टाटा दुनियाभर में अपने दान के कारण भी जाने जाते हैं। वे अपनी कमाई का 70 प्रतिशत तक दान कर देते हैं। कोविड काल में तो उन्होंने 1500 करोड़ का दान दिया था।

रतन टाटा के ये मंत्र बदल देंगे आपकी भी जिंदगी:

-अपने काम की पूजा करो यानी अपना काम पूरी मेहनत और लगन के साथ करो।
-बड़ा सोचो, सपने देखों और उन्हें पूरा करने में लग जाओ।
-सभी का सम्मान करो, चाहे कोई छोटा हो या बड़ा।
-सबसे ज्यादा भरोसा खुद पर करो।
-अपने विश्वस्त लोगों की मदद लो। आप अकेले कुछ भी नहीं कर सकते।
-अपने जीवन में अनुशासन रखो।
-दूसरों का भरोसा अर्जित करो।
-हमेशा सीखते रहो

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट