Mradhubhashi
Search
Close this search box.

गौरव दिवस: देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर हुआ कार्यक्रम, श्रेया के सुरों में डूबा इंदौर, मनोज ने सुनाई अहिल्या कथा

इंदौर। देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती के मौके पर इंदौर गौरव दिवस का मुख्य समारोह मंगलवार को नेहरू स्टेडियम में हुआ। इसमें मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी शामिल हुए। विविध विधाओं में शहर का गौरव बढ़ाने वाले व्यक्तियों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। सीएम ने अमरीश केला, प्रीति बाथम, चंचल रीझवानी, पद्म भूषण गोकुलोत्सव, विनोद अग्रवाल, कृति इंडस्ट्री के शिवसिंह मेहता, शॉप किराना के फाउंडर्स का सम्मान किया। सम्मानित होने वालों में जल संरक्षण, पर्यावरण, खेलकूद, महिला सशक्तिकरण, कला, साहित्य, संगीत, सूचना प्रौद्योगिकी, स्टार्टअप, व्यापार और उद्योग क्षेत्र के लोग शामिल रहे।

कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति के रूप में गीतकार मनोज मुंतशिर मंच पर आए। उन्होंने देवी अहिल्या की कहानी सुनाई। कहा कि जब कोई सत्तारूढ़ होता है तो रथ चलाता है। हमारे मुख्यमंत्री ठेला चलाते हैं ताकि बच्चों के लिए खिलौने बटोर सकें। इसके बाद पार्श्वगायिका श्रेया घोषाल प्रस्तुति के लिए आईं। उन्होंने मशहूर मेरे इश्क की कहानी गीत सुनाकर अपने सुरीले सफर का आगाज किया। बाद में कुछ देर विराम लेकर कहा कि बहुत समय बाद इंदौर आना हुआ। इसके बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने श्रेया घोषाल और मनोज मुंतशिर का स्वागत किया। निर्धारित समय से करीब डेढ घंटा देरी से कार्यक्रम शुरू हुआ। मुख्यमंत्री ने इंदौर गौरव गान लॉन्च किया।

सीएम ने की ये घोषणाएं

-सीएम शिवराज ने कहा कि इंदौर में देवी अहिल्या का स्मारक बनाया जाएगा। मां अहिल्या की विशाल प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
-सीएम ने कहा कि लता मंगेशकर की स्मृति में सभागार बनाया जाएगा। जिसका नाम स्वर कोकिला लता मंगेशकर आॅडिटोरियम होगा।
-इंदौर में जल्द इकोनॉमिक कॉरिडोर बनेगा। आने वाले 10 साल में आईटी क्षेत्र में हैदराबाद और बेंगलुरु को पीछे छोड़ देंगे।
-संगीत महाविद्यालय चिमनबाग के स्वरूप का भी विस्तार करेंगे। इसका नाम भी लता मंगेशकर के नाम होगा। उसके लिए ट्रस्ट बनेगा, जिसकी प्रमुख पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन होगी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट