Mradhubhashi
Search
Close this search box.

उज्जैन में ‘हिजाब’ के समर्थन में लगे पोस्टर- गंदे शब्दों में कमेंट, नीचे लिखा- अल्लाह हू अकबर, FIR दर्ज

उज्जैनथ। हिजाब को लेकर पूरे देश में पक्ष व विपक्ष में लोग खड़े हो गए है। वही उज्जैन में हिजाब को लेकर लगे पोस्टर से बवाल हो गया है। पोस्टर में जो भाषा लिखी गई है, उससे अब नाराजी हो गई है। इस पोस्टर को उज्जैन के प्रशासनीक क्षेत्र कोठी में लगाया गया है। इस पोस्टर में गंदे शब्दों में कमेंट किया गया है। नीचे अल्लाह हू अकबर भी लिखा है। पुलिस ने तुरंत पोस्टर जब्त करके अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुरुवार सुबह कलेक्टर कार्यालय के पीछे निर्वाचन ऑफिस के बाहर दीवार पर अज्ञात असमाजिक तत्वों ने हिजाब को लेकर पोस्टर चिपका दिया। इसमें बेहद आपत्ति जनक शब्दों लिखे गए है। घटना की जानकारी मिलते ही माधव नागर थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। विवादित पोस्टर को जब्त कर लिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टर बुधवार-गुरुवार की देर रात चिपकाया गया है।

विवादित पोस्टर में अल्लाह हू अकबर का नारा

विवादित पोस्टर को मॉर्निंग वॉक करने वाले राहगीरों ने देखा। इसके बाद पोस्टर की खबर हर तरफ फैल गई। पोस्टर में अल्लाह हू अकबर का भी जिक्र किया गया है। शिकायत मिलने के बाद माधव नगर पुलिस ने मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी मनीष लोधा ने मामले को संज्ञान में लिया गया है। असामाजिक तत्वों की सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर तलाश की जा रही है।अज्ञात के विरुद्ध धारा 294,505 व अन्य में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट