Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस के ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल भाजपा में हो सकती है शामिल

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में चुनावी मौसम में दलबदल की सियासत तेज हो गई है। कल तक जो अपनी पार्टी के साथ रहने की कस्में खा रहे थे। वही अब पार्टी को छोड़कर विपक्ष के झंडाबरदार बन रहे हैं। ताजा मामला कांग्रेस की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य का है, जिसके भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

टिकट ना मिलने से है नाराज

उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस के लिए ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ अभियान की पोस्टर गर्ल प्रियंका मौर्य अब तक काफी सुर्खियां बटोर चुकी है, लेकिन अब वह अपनी ही पार्टी से नाराज बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने उनको विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं दिया है। अपनी ही पार्टी से तवज्जों नही मिलने पर उनके भाजपा में शामिल होने की बात कही जा रही है।

प्रियंका गांधी ने बनाया था पोस्टर गर्ल

प्रियंका मौर्य ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि मैंने क्षेत्र में बहुत काम किया है, लेकिन टिकट वितरण पूर्व नियोजित था. मुझे टिकट नहीं दिया गया, लेकिन मैं एक योग्य उम्मीदवार। उन्होंने भाजपा में शामिल होने की खबर को भी सही बताया। उन्होंने कहा कि, “लड़की हूं, लड़ सकती हूं” एक स्लोगन है, लेकिन कांग्रेस ने मुझे लड़ने का मौका नहीं दिया। गौरतलब है प्रियंका गांधी ने प्रियंका मौर्य को इस अभियान को पोस्टर गर्ल बनाया था। प्रियंका मौर्य उत्तर प्रदेश में महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष भी है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट