//

Popstar Rihanna: किसान आंदोलन पर किया रिहाना ने कमेंट, इस वजह से है दुनिया उनकी कायल

Start

Popstar Rihanna। दिल्ली की सीमा पर हो रहे किसान आंदोलन की गूंज अब विदेशों तक सुनाई दे रही है। अंतराष्ट्रीय सितारे किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट कर रहे हैं। पॉपस्टार रिहाना ने किसान आंदोलन पर ट्वीट करते हुए इस आंदोलन पर बात करने की मंशा जाहिर की। रिहाना को अभिनेत्री कंगना ने देशी अंदाज में जवाब दिया है। रिहाना का ट्वीट सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड हो रहा है। आइए जानते हैं इस पॉपस्टार की जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें।

रिहाना को दिया कंगना ने जवाब

पॉपस्टार रिहाना ने ट्वीट किया है कि ‘हम इस पर बात क्यों नहीं कर रहे हैं?’ जवाब में कंगना रनौत ने उन्हें मूर्ख करार दिया और कहा कि प्रदर्शन कर रहे लोग किसान नहीं बल्कि आतंकवादी हैं। हम देश के टुकड़े नहीं होने दे सकते। पॉपस्टार रिहाना का जन्म 20 फरवरी, 1988 को हुआ था। उनके पिता का नाम रोनाल्ड और मां का नाम मोनिका है। पिता वेयरहाउस सुपरवाइजर और मां अकाउंटेंट का काम करती थी। जब रिहाना 14 साल की थी तब उनके माता-पिता अलग हो गए थे।

ट्विटर पर हैं 100 मिलियन फॉलोवर्स

15 साल की उम्र में वह प्रोड्यूसर इवान रोजर्स के ऑडिशन में पहुंची थीं। यहां से उनकी जिंदगी बदल गई और वह पॉपस्टार के तौर पर दुनिया में छा गई। इसके बाद रिहाना कनेक्टिकट चली गई और रोजर्स और उनकी पत्नी के साथ रहने लगीं। यहां पर शूट किए चार गानों ने उनको स्टार बना दिया। एक बार जब उन्होंने कामयाबी को पकड़ा तो उसको बरकरार रखा। रिहाना कि लोकप्रियता का आलम यह है कि ट्विटर पर उनके 100 मिलियन फॉलोवर्स हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाली शख्सियतों में उनका नंबर चौथा है। 2019 में फोर्ब्स ने उनको सबसे अमीर संगीतकार बतलाया था। फोर्ब्स के मुताबिक रिहाना की संपत्ति करीब 4,400 करोड़ रुपये है। रिहाना इससे पहले भी सामाजिक या राजनीतिक मसले पर टिप्पणी कर चुकी है।