Mradhubhashi
Search
Close this search box.

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी

PM Modi in UNSC: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार 9 अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करेंगे। इस तरह 75 साल में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री बन जाएंगे।

1 महीनें तक भारत रहेगा UNSC का अध्यक्ष

1 अगस्त को भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष बना है और अगस्त महीने तक भारत UNSC का अध्यक्ष बना रहेगा। सोमवार को समुद्री सुरक्षा पर वर्चुअली हो रही एक बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक खुली चर्चा की अध्यक्षता करेंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया में शांति और वैश्विक मुद्दों को सुलझाने के लिए हुई थी। उस समय विजयी राष्ट्रों नें वीटो पावर हासिल किया था।

15 सदस्य हैं UNSC में

UNSC संयुक्त राष्ट्र के 6 प्रमुख अंगों में से एक अंग है सुरक्षा परिषद में गठन के समय 11 सदस्य थे जिसे 1965 में बढ़ाकर 15 कर दिया गया है। सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य होते हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन 5 स्थायी सदस्य हैं। इसके अलावा 10 अस्थायी सदस्य होते हैं। स्थायी सदस्यों का चयन क्षेत्रीय आधार पर किया जाता है। इसमें अफ्रीका और एशियाई देशों से 5, पूर्वी यूरोपीय देशों से 1, लेटिन अमेरिकी और कैरिबियाई देशों से 2 और पश्चिमी यूरोपीय और अन्य 2 देशों का चयन किया जाता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट