Mradhubhashi
Search
Close this search box.

जनता ने भाजपा को नकारा चारों सीटों पर जीतेगी कांग्रेस:मरकाम

भोपाल। मध्य प्रदेश में 30 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा व लोकसभा उपचुनाव के लिए प्रचार थम चुका है। दोनों ही प्रमुख पार्टियां डोर टू डोर जनसंपर्क कर बचे हुए दिनों में एडी चोटी का जोर लगाने पर लगी हुई है।

उसी बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने बहुमत के साथ चारों ही सीटों को जीतने का दावा किया है। उन्होंने आज राजधानी में कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी को नकार चुकी है। ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने साफ देखा ही भाजपा से जनता का मोहभंग हो चुका है।

वहीं भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम ने कहा कि हार के डर से भाजपा के नेता प्रशासनिक लोगो के माध्यम से गड़बड़ी कर सकते हैं इस तरह की जानकारी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने संगठन तक पहुँचाई हैं। मरकाम ने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा के नेताओ को पता चल गया है कि जनता उन्हें नकार रही है इस वजह से वह बौखलाए हुए हैं और रणनीति बनाने में लगे हुए है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट