Mradhubhashi
Search
Close this search box.

यात्री को फ्लाइट में सांस लेने में हुई तकलीफ, इमरजेंसी लैंडिंग के बाद भी नहीं बची जान

इदौर। बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस फ्लाइट में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ने के बाद देवी अहिल्या बाई विमानतल पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यहां मेडिकल सुविधाओं के साथ यात्री को नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था लेकिन उपचार के दौरान उसकी जान चली गई। मृतक मनोज अग्रवाल दिल्ली रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बतादें कि बैंगलोर से दिल्ली जाने वाली विस्तारा एयरलाइंस में अचानक एक यात्री की तबीयत बिगड़ने लगी सांस लेने में दिक्कत आने के बाद तत्काल देवी अहिल्या बाई विमानतल पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। मेडिकल सुविधाओं के साथ तत्काल यात्री को नजदीकी हॉस्पिटल भिजवाया गया जहां उपचार के दौरान यात्री ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद इसकी जानकारी संबंधित थाना एरोड्रम को दी गई मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दिल्ली निवासी मनीष अग्रवाल के रूप में हुई है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई करेगी।

फिलहाल दिल्ली में मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दे दी गई है। संभवत हार्ट अटैक आने से मृत्यु होना बताया जा रहा है।

मृदुभाषी के लिए इंदौर से चंकी बाजपेई की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट