Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Parag Agrawal: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल बने ट्विटर के सीईओ

Parag Agarwal: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) होंगे। पराग अग्रवाल सीईओ जैक डोर्सी की जगह लेंगे। वर्तमान में पराग अग्रवाल ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) हैं।

पराग अग्रवाल ने बताई रणनाीति

जैक डोर्सी ने सोमवार को अपना पद छोड़़ने का एलान किया है। ट्विटर इंक ने अस बात की जानकारी दी और बताया कि निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से पराग अग्रवाल को सीईओ और बोर्ड के सदस्य के रूप में नियुक्त किया है। मौजूदा समय में पराग अग्रवाल ट्विटर के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) हैं। ट्विटर में साल 2011 से काम कर रहे अग्रवाल ने कहा कि हमने हाल ही में महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अपनी रणनीति को अपडेट किया है और मेरा मानना है कि रणनीति साहसिक और सही होनी चाहिए, लेकिन हमारी महत्वपूर्ण चुनौती यह है कि हम इसके खिलाफ कैसे काम करते हैं और परिणाम देते हैं। इसी तरह हम ट्विटर को सर्वश्रेष्ठ बना सकते हैं।

जैक डोर्सी ने छोड़ा पद

जैक डोर्सी का कार्यकाल 2022 में समाप्त होगा। वह तब तक अपने पद पर बने रहेंगे। उन्होंने कहा कि पराग पर उनका भरोसा है। पिछले 10 सालों से पराग का काम काफी प्रभावशाली रहा है और अब समय उनका नेतृत्व करने का है। जैक डोर्सी 2007 में ट्विटर के सीईओ बने थे, लेकिन अगले साल ही उनको हटा दिया था। 2015 में वापस उनको सीईओ का पदभार सौंपा गया। जैक डोर्सी 16 सालों तक कंपनी में सक्रिय रहे। वह कंपनी में सह-संस्थापक, सीईओ समेत अध्यक्ष से कार्यकारी अध्यक्ष जैसे कई पदों पर रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट