Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Panna Tiger Reserve: फंदे से लटका मिला बाघ, वन विभाग में मचा हड़कंप

मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व के एक युवा बाघ का शिकारियों ने शिकार कर दिया है। यह एक बहुत ही आश्चर्य जनक घटना है। जब ये खबर सामने आयी कि एक बाघ की क्लच वायर से पेड़ पर लाश लटकी हुई मिली तो वन विभाग में हड़कंप मच गया।

बाघ का शव मिलने से वनविभाग में मचा हड़कंप। - devbhumisamay

शिकारियों ने बाघ को पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका दिया है। जानकारी के लगते ही वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौके पर पहुंच चुके हैं। बाघ के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है। शिकार करने का तरीका बेहद डरावना है। उत्तरवन मंडल क्षेत्र में घटना होने की वजह से पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक कोई जवाब नहीं दे रहे हैं। आखिर टाइगर की फांसी लगने से कैसे मौत हुई यह सब लोग देखकर आश्चर्यचकित हैं। सभी लोग आश्चर्य है कि आखिर पेड़ में टाइगर कैसे पहुंचा और उसका पेड़ से फंदा कैसे लग गया। वन विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।

Wildlife News की ताज़ा खबरे हिन्दी में | ब्रेकिंग और लेटेस्ट न्यूज़ in  Hindi - Zee News Hindi

बतादें कि विश्व के 80 परसेंट बाघ भारत में रहते है। आज भारत में तक़रीबन 2967 बाघ है जिसमे अकेले मध्य प्रदेश में 526 बाघ है और इसी वजह से मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट कहा जाता है। बावजूद इसके मध्य प्रदेश में इस प्रकार की घटना होना बेहद निंदनीय है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट