अगर आप एक एक्टिव इंस्टाग्राम यूजर हैं, तो पूरी संभावना है कि आपने लता मंगेशकर के मेरा दिल ये पुकारे आजा पर एक लड़की के डांस का वीडियो जरूर देखा होगा. लड़की के इस वीडियो ने इंटरनेट पर आग लगा दी है और इससे इनकार नहीं किया जा सकता है.
वीडियो पाकिस्तान का है और वीडियो में नाच रही लड़की का नाम आयशा है जो की दुल्हन है और अपने ही संगीत कार्यक्रम में बेहद ख़ूबसूरत डांस कर रही है। पाकिस्तानी दुल्हन का वीडियो इस वक्त जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो सरहदें तोड़कर देखा जा रहा है। लोग न सिर्फ इसे पसंद कर रहे हैं, बल्कि एक-दूसरे के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक पाकिस्तानी लड़की लूज कुर्ता और पैंट पहने हुए एक शादी समारोह में डांस कर रही है। पीछे से लता मंगेशकर का पुराना गाना बज रहा है, जिस पर वो डांस करते हुए नजर दिखाई दे रही है। आसपास कई महिलाएं बैठी है जो उसका उत्साह बढ़ा रही हैं। आयशा नाम की इस लड़की के हाथों में कई तरह की कलीरें नजर आ रही है। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है शादी इसी के घर में है।