Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Oxygen Level: शरीर का ऑक्सीजन लेवल सामान्य रखने के लिए इन चीजों का करें सेवन

Oxygen Level: कोरोना की दूसरी लहर ने लोगों की जिदंगी को काफी छोटा कर दिया है। हर उम्र का व्यक्ति इससे प्रभावित हुआ है। महामारी का रूप इतना व्यापक है कि अस्पताल छोटे पड़ गए और इलाज केो अभाव में लोग दम तोड़ रहे हैं। इस दौरा न कई लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी की वजह से हुई है। अब हम बात करते हैं कि इस भीषण महामारी के दौरान अपने ऑक्सीजन के लेवल को कैसे तयशुदा मानक के हिसाब से रखें।

लहसुन

लहसुन को एक आयुर्वेदिक औषधी माना जाता है। इसकी तासीर गर्म होती है। रसोई में स्वाद बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि इसके सेवन से शरीर में ऑक्सीजन का लेवल सामान्य रखने में मदद मिलती है। यह कोलेस्ट्रॉल की बीमारी में भी फायदेमंद है और इससे खून गाढ़ा नहीं होता है।

केला

केले से शरीर को ऊर्जा मिलती है और यह ऑक्सीजन का स्तर बढ़ाने में मदद करता है। केले में अल्कालाइन मौजूद रहता है, जो शरीर में ऑक्सीजन की कमी को दूर करता है।

दही

दही का शुमार पौष्टिक खाद्य पदार्थ में होता है। इसमें विटामिन, कैल्शियम और प्रोटीन होते है। इसके रोजाना सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और ऑक्सीजन की कमी पूरी होती है। दही पाचन शक्ति को भी मजबूत करता है। रात को दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

कीवी

कीवी में विटामिन सी, ई, पोटेशियम और फोलेट पाए जाते हैं, जो शरीर के सुरक्षा तंत्र को मजबूत करते हैं और कई बीमारियों से बचाने में मदद करते है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होता है जो ऑक्सीजन को सामान्य रखने मदद करता है।

नींबू

नींबू विटामिन सी का सबसे अच्छा स्त्रोत है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। रोजाना सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना सेहत के काफी फायदेमंद माना जाता है। नींबू ऑक्सीजन लेवल को सामान्य रखने में मदद करता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट