Mradhubhashi
Search
Close this search box.

भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए किया प्रादेशिक ई-चिंतन सत्र का आयोजन

भाजपा शिविर

झाबुआ. केन्द्रीय प्रशिक्षण विभाग व भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित प्रादेशिक छटा ई चिंतन प्रशिक्षण सत्र का जिला भाजपा कार्यालय झाबुआ में आयोजन किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी योगेन्द्र नाहर ने बताया कि प्रति बुधवार को होने वाले अंतिम छटे ई-चिंतन सत्र में भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गरीबों को सशक्त बनाने के लिए कल्याणकारी योजनाएं  विषय पर प्रादेशिक व जिला पदाधिकारियों व कायकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदान किया।

इस बैठक में प्रमुख रुप से भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, जिला भाजपा महामंत्री सोमसिह सोलंकी, कृष्ण पाल सिंह, गौरव खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष प्रवीण सुराणा, मन्नू डामोर, जनपद उपाध्यक्ष अमित वसुनीया, नटवर हाड़ा आदि कायकर्ता मौजूद रहे। आई टी सेल प्रभारी अर्पित कटकानी द्वारा ई-चिंतन सत्र का कार्यक्रम संचालित किया गया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट