अंतिम संस्कार कर रहा है लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला
आशीष यादव/धार – जिले के बाग थाने के ग्राम खेरवा में मधुमक्खियों के हमले से एक युवक की मौत हो गई साथ ही 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर अवस्था में बड़वानी रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि गांव के कुछ लोग अंतिम संस्कार में गए थे लौटते वक्त उन पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के हमले से अफरा तफरी का माहौल हो गया। मधुमक्खियां के अधिक डंक लगने एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे बड़वानी के अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियां की घातक प्रजाति भंवरमाल ने हमला किया है।
शव यात्रा में पहुंचे थे ग्रामीण :
जानकारी के अनुसार गम खेरवा में शनिवार शाम जामसिंह पिता फूल सिंह की मृत्यु हो गई थी जिसके अंतिम संस्कार के कार्यक्रम में गांववासी मुक्तिधाम पहुंचे थे। अंतिम संस्कार कर लौटते वक्त उन पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया। मधुमक्खियां के हमले से अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीण जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों पर भागे। मधुमक्खियां के अधिक डंक लगने बोंदरसिंह पिता शेरसिंह निवासी खेरवा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन से चार लोग घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर अवस्था में बड़वानी जिला अस्पताल रेफर किया है।
बाग थाना प्रभारी कैलाश चौहान ने बताया की मधुमक्खी के हमले से बोंदरसिंह पिता शेरसिंह निवासी खेरवा की मौत हुई है। चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 3 लोगों का उपचार बाग स्वास्थ्य केंद्र पर किया जा रहा है। एक युवक को गंभीर अवस्था में बड़वानी रेफर किया गया है।