शिवपुरी। शिवपुरी में हाईवे पर हुए एक हादसे में एक की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ जब एक अर्टिका कार टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई।
कार दुर्घटना शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हाईवे पर हुई। दुर्घटना कार का टायर फटने से हुई। कार दुर्घटना के बाद सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में ले जाया गया, जहां पर एक महिला ने दम तोड़ दिया। मृतक का नाम राधा कुशवाह बताया जा रहा है और वह गर्भवती थी। घायलों में 5 बच्चे भी शामिल है। कार में सवार लोग उत्तर प्रदेश के जालौन से गुजरात के बड़ौदा जा रहे थे। सभी लोग मजदूरी का काम करते थे।