Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Omkareshwar News :नदी में फंसे 20 से ज्यादा श्रद्धालु | हूटर बजाया और छोड़ दिया बांध का पानी

Omkareshwar नदी में फंसे 20 से ज्यादा श्रद्धालु हूटर बजाया और छोड़ दिया बांध का पानी

Omkareshwar News : इंदौर से 60 किलोमीटर कि दूरी पर स्थित Omkareshwar नर्मदा में बहुत ही बड़ा हादसा होते हुए बच गया। बताया जा रहा है कि नर्मदा किनारे कई लोग स्नान कर रहे थे तभी अचानक बाँध खोल दिया गया जिससे नर्मदा में पानी का स्तर बढ़ गया। जिससे कई लोग बिच में ही फस गए। जैसे ही लोगों को देखा गया तो तुरंत उनको निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया।

जब नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा तो उस समय नदी में स्नान कर रहे 30 से श्रद्धालु मंझधार में फंस गए। उन्होंने नदी की चट्टानें पकड़कर अपनी जान बचाई। बाद में नाविक उन्हें बचाने गए। रस्सियों की मदद से उन्हें नाव में बिठाकर किनारे पर लाया गया। रविवार होने के कारण Omkareshwar में काफी भीड़ थी। कंपनी ने भीड़ की परवाह न करते हुए 11 बजे हूटर बजाया और पानी छोड़ दिया। दूसरे प्रदेशों से आए लोगों को हूटर की जानकारी नहीं थी।

इससे वह समझ नहीं सके कि हूटर बजने के बाद बांध का पानी नदी में छोड़ा जाएगा। वे नदी में नहाते रहे। जब अचानक बहाव तेज हो गया तो उनकी जान पर बन आई। नागर घाट पर 30 भक्त नदी में फंसे थे। राहत की बात है कि कोई नदी में नहीं बहा। दस मिनट के भीतर आठ नावों में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया और इस तरह उनकी जान बच सकी। इस दौरान पुलिस-प्रशासन की लापरवाही भी साफ नजर आई। ब्रम्हपुरी घाट पर भी छह लोग डूबने लगे थे। उन्हें भी नाविकों ने बचाया।

Omkareshwar हूटर के अलावा घाटों पर अनाउंसमेंट भी किया जाना चाहिए

घटना के प्रत्यक्षदर्शी रणजीत भावरिया ने बताया कि घटना सुबह 11 बजे की है। नदी में पानी कम होने के कारण कई लोग किनारे से 50-60 मीटर अंदर तक स्नान करने चले जाते हैं। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। बांध का पानी छोड़े जाने के बाद पानी का जलस्तर बढ़ गया। 30 से ज्यादा लोग नदी में फंसे थे। बचाओ-बचाओ चिल्ला रहे थे।

नाविक उन्हें किनारे पर लाए, तब जाकर उन्होंने राहत की सांस ली। ज्यादातर लोग गुजरात और महाराष्ट्र के हैं। रणजीत ने बताया कि हूटर के अलावा घाटों पर अनाउंसमेंट भी किया जाना चाहिए, ताकि बाहर से आने वाले लोग भी बांध से पानी छोड़े जाने पर सावधान हो सके। घाट पर कंपनी ने कोई चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगाया है। तेरह साल पहले देवास के समीप धाराजी में भी भूतड़ी अमावस्या पर बांध का पानी छोड़ने के कारण 15 से ज्यादा लोगों की बहने से मौत हो गई थी। कई लोग किनारे पर सोए थे और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण वे लोग बह गए थे। इस हादसे के बाद भी बांधों का संचालन करने वाली कंपनियां सबक नहीं ले रही हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट