इस दिन रिलीज होगी ‘तू मेरी मैं तेरा’, दिखेगी अनन्या और कार्तिक की जादुई केमिस्ट्री
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' इस साल खास त्योहार पर रिलीज होगी। अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन इस त्योहारी सीजन में खुशियां बिखेरने के लिए एक साथ आ रहे हैं। समीर विदवान्स के निर्देशन और धर्मा प्रोडक्शंस के सहयोग से बनी रोमांटिक फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है।
कब रिलीज होगी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी'
आज सोमवार को कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' का एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें अनन्या और कार्तिक दोनों एक साथ बेहद खुश नजर आ रहे हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं फिर आ रहा हूं। इस बार क्रिसमस 25 दिसंबर #TuMeriMainTeraMainTeraTuMeri।"
पहले साथ काम कर चुके हैं कार्तिक और अनन्या
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में आर्यन और पांडे फिर से साथ काम कर रहे हैं। इससे पहले दोनों ने 2019 में फिल्म 'पति पत्नी और वो' में साथ काम किया था। मुदस्सर अजीज द्वारा निर्देशित इस फिल्म में भूमि पेडनेकर भी थीं। इस फिल्म को दर्शकों का ठीक-ठाक रिस्पांस मिला था।
फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' के बारे में
'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' में कार्तिक और अनन्या के अलावा जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में हैं। 'तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी' की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर अगस्त्य नंदा अभिनीत 'इक्कीस' के साथ होगी। यह दोनों फिल्में इस साल क्रिसमस के दिन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होंगी।

संघी गाते हैं वंदेमातरम?' भूपेश बघेल के बयान पर बवाल, मंत्री ने मांगा इस्तीफा/माफी, पढ़ें किसने क्या कहा?
मोहन यादव ने नक्सलवाद पर दिया बड़ा बयान, कहा- हमने इसे खत्म किया, कांग्रेस के समय थी समस्या
CG SIR मामला: आज आखिरी दिन, फॉर्म भरें या रुकें? दीपक बैज के सवालों से मचा हड़कंप, जानें लेटेस्ट अपडेट
अजय देवगन की अगली फिल्म में दांव-ए-परिवार, बहू, बेटी और दामाद की एंट्री
आज का महामुकाबला : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया का अपरिवर्तित प्लान! इस ऐतिहासिक मैदान पर होगी भिड़ंत, क्या भारत सीरीज में करेगा वापसी?