बिहार का मूड साफ? एग्जिट पोल में NDA को बढ़त, RJD–कांग्रेस गठबंधन में मायूसी
नई दिल्ली। बिहार में एक बार फिर से एनडीए की बहार आती नजर आ रही है. एग्जिट पोल में एनडीए की बहुमत दिखाई दे रही है. वहीं Matrize IANS एग्जिट पोल में एनडीए को 147 से 167 सीटों के बीच में सीटें दी हैं, वहीं महागठबंधन को 70 से 90 सीटें बताई हैं. वहीं पहली बार चुनावी मैदान में उतरी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को 0-2 सीटें दी गई हैं.
NDA में JDU को सबसे ज्यादा सीटें
मैट्रिज आईएएनएस के मुताबिक एनडीए में जेडीयू को सबसे ज्यादा 67 से 75 सीटें दी हैं. वहीं बीजेपी को 65 से 73 सीटें दी गई हैं. जबकि एनडीए में तीसरी सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने वाली एलजेपी(आर) को 7 से 9 सीटों का अनुमान है. वहीं हम पार्टी को 4 से 5 सीटें आरएलएम की एक से दो सीटें आने का अनुमान हैं.
नहीं चला महागठबंधन का जादू
मैट्रिज आईएएनएस के मुताबिक महागठबंधन को 70 से 90 सीटें दी गई हैं. जिसमें आरजेडी को 53 से 58, कांग्रेस को 10 से 12, वाम दलों को 9 से 14 और वीआईपी को एक से 4 सीटें दी गई हैं. लगभग 10 एजेंसियों के एग्जिट पोल में सभी ने एनडीए को बहुमत दिया है. इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोटिंग हुई है. अगर एग्जिट पोल की मानें तो बिहार में एक बार फिर जनता नीतीश कुमार पर भरोसा दिखाती नजर आ रही है.

ट्रंप प्रशासन ने पेश किया गोल्ड कार्ड वीजा, ग्रीन कार्ड के मुकाबले क्या मिलेगा?
संघी गाते हैं वंदेमातरम?' भूपेश बघेल के बयान पर बवाल, मंत्री ने मांगा इस्तीफा/माफी, पढ़ें किसने क्या कहा?
मोहन यादव ने नक्सलवाद पर दिया बड़ा बयान, कहा- हमने इसे खत्म किया, कांग्रेस के समय थी समस्या
CG SIR मामला: आज आखिरी दिन, फॉर्म भरें या रुकें? दीपक बैज के सवालों से मचा हड़कंप, जानें लेटेस्ट अपडेट
अजय देवगन की अगली फिल्म में दांव-ए-परिवार, बहू, बेटी और दामाद की एंट्री