Mradhubhashi
Search
Close this search box.

MS Dhoni ने जारी किया अपने पहले ग्राफिक उपन्यास ATHARVA का फर्स्ट लुक, फैंस को उनका ये अवतार खूब पसंद आया

नई दिल्ली। देश के क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अपने नए सुपरहीरो अवतार के कारण चर्चा में हैं। वह अब क्रिकेट की दुनिया से की दुनिया में डेब्‍यू करने वाले हैं।

धोनी ने फेसबुक के जरिए फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की। उन्होंने एक मोशन क्लिप शेयर की है, जिसमें धोनी सुपरहीरो के रूप में दिखाई दे रहे हैं। फैंस को उनका ये अवतार खूब पसंद आ रहा है और फैंस अपने फेवरेट माही की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

धोनी खेल के मैदान पर तो हीरो हैं ही, अब पर्दे पर भी उनका सुपरहीरो अवतार नजर आने वाला है। बुधवार को उन्‍होंने अपने ग्राफिक नॉवल ‘अर्थव: द ओरिजीन’ (Atharva-The Origin) का फर्स्‍ट लुक टीजर रिलीज किया। लंबी जटाओं में एक योद्धा के रूप में धोनी के इस अवतार की खूब तारीफ हो रही हैं। फैंस उनकी तुलना महादेव भगवान श‍िव के लुक से भी कर रहे हैं।

‘Atharva: The Origin’ एक मायथोलॉजिकल साइंटिफिक फिक्‍शन है। लेकिन दिलचस्‍प बात यह है कि इस किरदार के लिए धोनी पहली पसंद नहीं थे। जी हां, 7 साल पहले इस किरदार के लिए बॉलिवुड के बादशाह शाहरुख खान (Shahrukh Khan) को अप्रोच किया गया था। यही नहीं, तब धोनी की तरह ही शाहरुख का भी सुपरहीरो अवतार खूब चर्चा में आया था।

कौन है ये Atharva, क्‍या है इसकी कहानी

सबसे पहले ये जानते हैं कि ये ‘अर्थव’ किरदार है क्‍या। असल में यह रमेश तमिलमनी की एक किताब का काल्‍पनिक किरदार (Who is Atharva) है, जो योद्धा है। रमेश तमिलमनी की यह किताब अभी प्रकाश‍ित नहीं हुई है। उनकी किताब का नाम भी Atharva: The Origin ही है। कहानी एक ऐसे योद्धा की है, जो दानवों और राक्षसों का संहार करता है।

उपन्यास की कहानी में ‘अर्थव’ के साहसी राजा बनने की कहानी दिखाई गई है। ‘अथर्व- द ओरिजिन’ एक पौराणिक काल्पनिक कहानी है, जिसका हीरो एक युवा राजा है। वह अपने भाग्य से लड़ते हुए आगे बढ़ता है। कहानी काल्‍पनिक है। यानी यह कोई ऐतिहासिक या पौराण‍िक धार्मिक कहानी नहीं है।


ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट