Mradhubhashi

MP BJP Candidates List 2023: भाजपा ने मप्र के 39 विधानसभा प्रत्याशीयों की सूची जारी की देखे लिस्ट

MP Election 2023 भाजपा ने मप्र के 39 विधानसभा प्रत्याशीयों की सूची जारी की देखे लिस्ट

MP BJP Candidates List 2023: मप्र में विधानसभा चुनाव साल के अंत तक होने लेकिन गुरुवार कोकी BJP भाजपा तरफ से पहली लिस्ट (BJP Candidate List) जारी करते हुए मध्य प्रदेश (MP Election) में 39 और छत्तीसगढ़ (Chattishgarh) में 21 उम्मीदवारों (Candidate) के नामों का ऐलान कर दिया है

MP BJP Candidates List: मध्य प्रदेश (MP Election) में नवंबर-दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी (BJP) ने 39 प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक की है। इनमें ज्यादातर वो सीटें हैं, जिसे पार्टी पिछले बार हार गई थीं। बीजेपी (BJP) ने भिंड के गोहद से लाल सिंह आर्य (Lal Singh Arya) को अपना उम्मीदवार बनाया है। पिछोर सीट से प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi) को टिकट मिला है। बता दें बुधवार को नई दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के नेतृत्व में बैठक हुई थी। इसमें प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लगी। फिर आज 39 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया गया। पार्टी छत्तीसगढ़ चुनाव को लेकर भी अपने प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। बीजेपी ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए 21 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

MP BJP Candidates List 2023: चुनाव समिति के बैठक में मुख्य सीटों को लेकर काफी गहन चर्चा की गई. सूत्रों की मानें तो राज्यों की सीटों को चार कैटेगिरी में बांटा गया है. इन्हें A,B,C और D कैटेगिरी में बाँटा है जिसके बाद आज लिस्ट जारे की गई , सूत्र बताते है कि जिन सीटों पर प्रत्याशी घोषित किये गए है वह भाजपा को कड़ी टक्कर मिलती थी और एक विशेष रणनीति के तहत इस योजना को अमली जमा पहना गया है

MP BJP Candidates List 2023: जारी की गई सूची में मालवा-निमाड़ इलाके की 11 सीटों पर नाम जारी किए गए हैं। इस बार मालवा-निमाड़ पर दोनो ही प्रमुख पार्टियों का फोकस ज्यादा है। मालवा निमाड़ की सोनकच्छ, महेश्वर, कसरावद, अलीराजपुर, झाबुआ, पेटलावद, कुक्षी, धरमपुरी, राऊ, तराना, घटिया विधानसभा सीटों के लिए नाम जारी किए गए हैं। 

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट