Mradhubhashi
Search
Close this search box.

म.प्र बोर्ड 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 से और 12वीं की 17 फरवरी से होगी शुरू

भोपाल। प्रदेश में कक्षा 10वीं की वार्षिक परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और कक्षा 12वीं की वार्षिक परीक्षा 17 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने वर्ष 2022 की कक्षा 10वीं, 12वीं, 12वीं व्यावसायिक पाठ्यक्रम परीक्षा/ शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण, विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.) के परीक्षा कार्यक्रम घोषित किए हैं।

सभी परीक्षाएं सुबह 10 बजे से 1 बजे के बीच आयोजित की जाएंगी। कक्षा 10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं उनके विद्यालय में 12 फरवरी से 25 मार्च 2022 के बीच और स्वाध्यायी छात्रों की उन्हें आवंटित परीक्षा केंद्र पर 17 फरवरी से 20 मार्च 2022 के बीच संचालित की जाएंगी।

कक्षा 10वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च 2022 तक और कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च 2022 तक आयोजित की जाएंगी। इसी तरह शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी से और द्वितीय वर्ष की 19 फरवरी से तथा विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.)  (द्वि वर्षीय पाठ्यक्रम) के प्रथम वर्ष की परीक्षा 18 फरवरी 2022 से और द्वितीय वर्ष की परीक्षा 19 फरवरी 2022 से आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर सन्देश दिया है।

भोपाल से मृदुभाषी के लिए मो. ताहिर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट