Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मातृशक्ति तय करेगी मप्र का भविष्य | सरकार लाड़ली बहना तो कांग्रेस लाई नारी सम्मान

मातृशक्ति तय करेंगी मप्र सरकार का भविष्य

सरकार ने लाड़ली बहना में 3 लाख 82 हजार से अधिक ने कराया पंजीयन तो नारी सम्मान में 16 मंडलों में कांग्रेस शुरू करेगी पंजीयन

आशीष यादव/धार-चुनावी साल में दोनों पार्टियां मतदाताओं को रिझाने में लगी है वहीं सरकार लाडली बहना तो कांग्रेस नारी सम्मान के 1500 सो तो घरेलू टंकी 500 में देने का आवेदन भरवा रही है वही बता देकी की 6 माह बाद विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में खामोश वोटर कहे जाने वाले महिला मतदाताओं को साधने के लिए दोनों प्रमुख राजनीति दलों ने एड़ी चोटी का जोर लगाना अभी से शुरु कर दिया है।

15 लाख से अधिक वोटर लाख मतदाताओं वाले जिले में करीब 50 प्रतिशत महिला मतदाता है। प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना शुरु की। इसमें जिले की 3 लाख 82 हजार 422 महिलाओं ने पंजीयन कराया है। उन्हें 1 हजार रुपए की हर माह मिलने वाली राशि 1रु महिलाओं के खाते में डालकर वेरीफाई किया वही जून माह में 1 हजार रुपए खाते में आने वाले है। इधर सरकार की इस योजना के जवाब में कांग्रेस ने 1 के बजाए डेढ हजार रुपए हर माह देने व 500 रुपए में सिलेंडर देने के वादे के साथ नारी सम्मान योजना शुरु कर दी। दोनों ही दलों की ओर से महिलाओं से जुड़ी इन योजनाओं का प्रचार खूब जोरों से किया जा रहा है।

जोर सोर से योजनाओं का प्रचार:
भाजपा व कांग्रेस के राजनीतिक दल है दोनों मतदाताओ को रुजाने में लगे है । हर कार्यक्रमों से लेकर नेताओं के भाषणों में इन दिनों महिलाओं से जुड़ी इन्हीं योजनाओं का शोर है। भाजपा ने लाड़ली बहना में 1 हजार का दावा किया और पंजीयन के साथ इस योजना में महिलाओं को जोड़ा तो इसी तर्ज पर कांग्रेस भी सरकार बनने के बाद डेढ़ हजार व 500 में सिलेंडर देने के दावे के साथ पंजीयन तो कर रही है लेकिन वह ऑफलाइन किया जाएगा। सरकार की योजना के लिए प्रशासन के अमले ने पंजीयन कराया तो कांग्रेस की ओर से आज से मंडलम व सेक्टर की टीमें घरों तक पहुंचकर पंजीयन का काम करेगी।

7 लाख 87 हजार महिला मतदाता:
जिले की सात विधानसभा में 15 लाख 89 हजार 449 मतदाता है। इसमें आधी महिला मतदाताओं की संख्या में है। सात सीटों पर 15 लाख 89 हजार 449 महिला मतदाता है। इसमें धार में 1 लाख 18 हजार 422, बदनावर में 1 लाख 5 हजार 934, धरमपुरी में 1 लाख 3 हजार 628 व मनावर में 1 लाख 15 हजार 342,कुक्षी 1 लाख 18 हजार 661 तो गंधवानी 1 लाख 16 हजार 192 ,वही सरदापुर 1 लाख 8 हजार 992 महिला मतदाता है। महिला मतदाताओं को साधने के लिए ही दोनों प्रमुख दल अभी से ही एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसलिए लाड़ली बहना के जवाब में कांग्रेस ने चुनाव से पहले ही नारी सम्मान योजना में पंजीयन की शुरुआत कर दी है व पंजीयन करना भी शरू हो गया है।

3 लाख 82 हजार 422 ने कराया पंजीयन:
बता दें कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई गई लाड़ली बहना योजना में जिले की 3 लाख 82 हजार 422 महिलाओं ने पंजीयन कराया है। इस योजना में महिलाओं को हर माह 1 हजार रुपए देने की योजना है। जून में मुख्यमंत्री ने राशि खाते में ट्रांसफर करने का दावा किया है। लाड़ली बहना योजन में शहरीय व ग्रामीण क्षेत्र मे महिलाओं का पंजीयन प्रशासन युद्धस्तर पर कराया है। अब महिलाओं को राशि मिलने क इंतजार है।

नारी सम्मान योजना पंजीयन शुरू:
कांग्रेस सरकार ने भी बीजेपी के टक्कर में नारी सम्मान योजना लाकर सभी को चौका दिया है वही नारी सम्मान योजना में 500 रु में टंकी तो भाजपा सरकार से 500 रु ज्यादा देकर डेढ़ हजार रुपए देने का दावा किया है वह इसको लेकर कांग्रेस के कार्यकता जमीनी स्तर पर काम करना भी शुरू कर दिया है इसमें महिलाओं का पंजीयन करवाया जा रहा है। छिदवाड़ा से पूर्व मुख्यमंत्र कमलनाथ इसका शुभारंभ किया है धार जिले के 16 ब्लॉक तो 2 ब्लाक में कांग्रेस कमेटी हर घर पर पहुंचकर महिलाओं क इसके लिए पंजीयन कर रही है इसमें प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद महिलाओं को डेढ़ हजार रुपए व 500 रुपए में सिलेंडर दिए जाने का वचन दिया जाएगा।

3 लाख से अधिक फार्म विधानसभाओ में पहुँचाए :
इसको लेकर कांग्रेस में जिले भर में सात विधानसभा में विधानसभा वार नारी सम्मान के आवेदन दिए आवेदन को कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर भरवा रहे हैं आवेदन भरवाने के साथ में एक प्राप्ति खुद कार्यकर्ता रख रहे तो एक प्राप्ति आवेदनकर्ता को दे रहे हैं। वही जो यह प्राप्ति पावती ले रहे है उसको भोपाल कांग्रेस कार्यालय पहुंचाया जाएगा वही सरकार बनने के बाद तुरंत एक्टिवेट कर दिए जाएंगे एक्टिव होने के बाद तुरंत ही नारी सम्मान योजना का लाभ महिलाओं को मिलेगा। इसको लेकर धार में 10 हजार से अधिक तो मनावर में 15 हजार,धरमपुरी 12 हजार , सरदारपुर में 15 हजार तो गंधवानी में 5 से अधिक तो बदनावर 10 हजार फार्म भर दिए गए है कुक्षी विधायक हनी बघेल ने बताता की नारी सम्मान योजन में 15 हजार फार्म भराए दिए है।

जनता हितेषी सरकार:
भाजपा सरकार जनता हितेषी है नारी सम्मान के लिए हर वक्त भाजपा आगे रहती है महिलाओं के लिए हमारी सरकार लाडली बहना योजना लाई वही 10 जून का दिन जिले मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक रहेगा लाडली बहना योजना के एक हजार रुपए लाडली बहनोओ के खाते में आएंगे।
मनोज सोमानी भाजपा जिला अध्यक्ष धार

नारी सम्मान पत्र भर रहे है
वहीं कांग्रेस नारी सम्मान योजना के तहत जिले भर की 7 विधानसभाओं में आवेदन भरवा रहे हैं वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा से बिगुल फूंका था जिसमें डेढ़ हजार रुपए महिलाओं व 500 रु में सिलेंडर हम देगे। हमारी सरकार आएगी तो इस योजना का लाभ महिलाओं को दिया जाए।
कमल पाटीदार कांग्रेस जिला अध्यक्ष अलार्म

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट