Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Monsoon 2021: महानगर मुंबई में आज हो सकती है मॉनसून की दस्तक, जानिए देशभर के मौसम का हाल

Monsoon 2021: महानगर मुंबई में आज मॉनसून दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के बुधवार को मुंबई पहुंचने की संभावना है। इससे पहले मुंबई के विभिन्न हिस्से में बारिश हुई। मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक सुबह 11 बजे तक यहां मालवणी, बोरीवली और दहिसर जैसे इलाकों में 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई।

जलाशयों और झरनों पर जमा होने पर लगी रोक

प्रदेश सरकार ने मॉनसून की आहट के साथ सुरक्षा और दूसरे जरूरी इंतजाम कर लिए हैं। महाराष्ट्र में ठाणे जिला प्रशासन ने क्षेत्र में मानसून की शुरुआत के मद्देनजर झरनों, झीलों और बांधों के पास लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध लगा दिया है, ताकी इन जगहों पर होने वाली दुज्ञघटनाओं पर रोक लगाई जा सके। कुछ खतरनाक स्थलों की सूची जारी की गई है और लोगों से आग्रह किया गया है कि वह मानसून के दौरान इन स्थानों की यात्रा करने से बचे।

तेलंगाना में बारिश के आसार

इसके साथ ही तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बाकी हिस्सों, ओडिशा के कुछ इलाकों और पश्चिम बंगाल में कुछ जगहों में अगले 2-3 दिन के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। उत्तरी बंगाल की खाड़ी और इसके आस-पास के इलाकों में 11 जून तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना हैं। केरल में कुछ स्थानों पर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके के अलग-अलग स्थानों पर दिन का तापमान सामान्य से 3.1 से 5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

राजस्थान में लू का कहर जारी

बुधवार से शनिवार यानी 12 जून तक बिहार कई हिस्सों में तेज आंधी, पानी के साथ वज्रपात की आशंका है। दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व बिहार के लिए भी 12 जून तक यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक समय से पहले ही बिहार में मानसून की बारिश शुरू हो सकती है। राजस्थान में गर्म हवाएं और लू का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक तापमान गंगानगर में 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट