Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मोदी सरकार का किसानों को बड़ा तोहफा- एमएसपी में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। कैबिनेट की बैठक के बाद आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि 2014 से पहले 1-2 फसलों की ही खरीद होती थी। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद बाकी फसलों को भी इसमें जोड़ा गया और किसानों की आमदनी बढ़ी है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि 2022-23 के खरीफ बिक्री सीजन के लिए 14 फसलों की MSP तय की गई है। 

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि फसल वर्ष 2022-23 के लिए धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 100 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने बताया कि सूरजमुखी की एमएसपी पर सबसे अधिक वृद्धि की गई है। इसमें कुल 385 रुपए बढ़ाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कपास मध्यम रेशा की एमएसपी में 354 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सोयाबीन के समर्थन मूल्य में 350 रुपए की वृद्धि की गई है। उड़द, मूंगफली, अरहर की सपोर्ट प्राइज को प्रति क्विंटल 300 रुपए बढ़ा गया है। मक्का की एमएमपी इस बार पिछले साल से 92 रुपए ज्यादा है। रागी पर 201 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सामान्य धान और ग्रेड-ए धान पर 100 रुपए बढ़ गए हैं। इसके साथ ही केंद्रीय कैबिनेट ने अरहर की दाल की एमएसपी में भी बढ़ोतरी की है। तूअर दाल की एमएसपी 6600 रुपए प्रति क्विंटल इस बार तय की गई है। पिछली बार से इस बार 300 रुपए प्रति क्विंटल रेट डैच् का बढ़ाया गया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट