Mradhubhashi
Search
Close this search box.

‌विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा कांग्रेस की नीतियों की होगी जीत

थांदला- थांदला में कृषि उपज मंडी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन व आगामी चुनाव को देखते हुए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आयोजित विधायक वीरसिंह भूरिया ने कहा की कांग्रेस पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है, व भाजपा सरकार के कारनामों को उजागर करना है, झूठ,छल-कपट धोखे वाली भारतीय जनता पार्टी की छवि से आज पूरा प्रदेश शर्मसार है।

विधायक वीरसिंह भूरिया- भ्रष्टाचार ऊपर से महंगाई की मार

विधायक वीरसिंह भूरिया ने आगे कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी हुई कांग्रेस सरकार को धनबल से गिराया गया। महंगाई खाद्य पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि एवं गलत नीतियों से प्रदेश की जनता में आक्रोश है जनता बस समय का इंतजार कर रही है। कार्यक्रम को कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्मल मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही है एक तो भारी भ्रष्टाचार ऊपर से महंगाई की मार। भूरिया ने कहा भाजपा सरकार ना तो काला धन ला पाए और ना ही जनता के खातों में 15 लाख डाल पाए।मोदी सरकार ने जनता को झूठे वादे दिखाएं वही अब दोबारा इनके झांसे में देश की जनता आने वाली नहीं है कोरोना महामारी के दौरान पूरे देश में करोड़ों लोगों की मौत हो गई किंतु सरकार सही आंकड़े नहीं बता पा रही है अपनी नाकामी को छुपाने के लिए सरकार आंकड़ों में हेराफेरी कर रही है।

थांदला विधानसभा में कांग्रेस हर क्षेत्र में मजबूत है।

जिले में भी हजारों मौतें कोरोना महामारी के कारण हो गई है। सरकार को महामारी से पीड़ित परिवारों को मुआवजा तत्काल देना चाहिए। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष शांति राजेश डामोर ने संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी चुनाव को जीतने के लिए हमें संगठित होकर लड़ना जरूरी है आज भी हमारे थांदला विधानसभा में कांग्रेस हर क्षेत्र में मजबूत है। हमें उसे और मजबूत करना है,कांग्रेस की विचारधारा को जनता तक ले जाना है ओर प्रदेश की भ्रष्ट व दोगली सरकार के भ्रष्ट कारनामों को उजागर करना है। कार्यक्रम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर,मोइनुद्दीन खाॅन,शम्मी खाॅन,सुधीर भाबोर,शहादत खाॅन,श्रीमंत अरोरा,आनंद भाबोर,सुनिल चरपोटा, मुकेश मुणिया, राजेश बारिया, कमलेश सोनी,सुनिल चरपोटा, ओमप्रकाश कटारा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

थांदला से मृदुभाषी के लिए शाहिद खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट