सनावद। नगर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विधायक सचिन बिरला और साथियों ने त्रिकोण चौक पर झंडा वंदन किया और राष्ट्र ध्वज को सलामी दी।
बिरला ने संविधान निर्माताओं के कृतित्व का भावपूर्ण स्मरण किया और कहा कि संविधान का सम्मान और पालन करना प्रत्येक भारतवासी का कर्त्तव्य है। विधायक ने क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर समाजसेवी कमल बिर्ला, अमिता मंत्री,ज्योति येवतीकर, मनोहर गोस्वामी,श्याम पुरोहित,राजेश पाल,मीना राठौर ने भी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और अपने विचार व्यक्त किए। नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह झंडावंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में भी झंडावंदन किया गया।
सनावद से मृदुभाषी के लिए विपिन जैन की रिपोर्ट