Mradhubhashi
Search
Close this search box.

सातवीं की छात्रा से नाबालिग ने दुष्कर्म, जांच में पाई गई गर्भवती

इंदौर। इंदौर में सातवीं क्लास की स्टूडेंट के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म करने वाला भी नाबालिग है। जानकारी के अनुसार स्टूडेंट के साथ आए दिन दुष्कर्म होने से वह तीन माह की गर्भवती हो गई थी। इस पर नाबालिग ने गर्भपात की गोली दे दी, जिस कारण स्टूडेंट के पेट में दर्द होने लगा, जिस पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। यहां डॉक्टरों ने बताया कि लड़की को तीन माह का गर्भ था और उसने गर्भपात की दवा खाई है।

इसके बाद परिजनों ने पुलिस में नाबालिग लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। एफआईआर होने के बाद नाबालिग इंदौर से फरार हो गए है। एरोड्रम पुलिस ने एक स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में नाबालिग लड़के के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी ने उसे धोखे से घर छोड़ने के बहाने गाड़ी पर बैठा लिया और सुनसान इलाके में जाकर दुष्कर्म किया। बाद में छात्रा को धमकाकर चुप करवा दिया। जब छात्रा गर्भवती हुई, तो तीन दिन पहले आरोपी ने उसे गर्भपात की गोली दी थी, जिसमें पेट में दर्द होने के बाद डॉक्टर के पास जाने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ। अब पुलिस नाबालिग को ढूंढ रही है।

टीआई संजय शुक्ला के मुताबिक पीड़िता 12 साल की है, जो बड़े गणपति इलाके में स्कूल में पढ़ाई करती है। वह हाईलिंक सिटी के यहां रहने वाली है। करीब तीन माह पहले उसी इलाके में रहने वाला एक नाबालिग लड़के ने स्कूल से बाहर निकलते में रोका और घर तक छोड़ने की बात की। छात्रा उसकी बातों में आ गई। जिसके बाद वह उसे पल्हर नगर पानी की टंकी के पास ले गया और यहां पर उसके साथ गलत काम किया। पीड़िता को मामले में उसने धमकी दी की अगर वह किसी को यह बात बताएगी तो उसे जान से मार देगा। इसके बाद वह पीड़िता से कई बार मिलता रहा।

गर्भवती हुई तो दे दी गोली

पीड़िता की कुछ दिनों से तबीयत खराब होना शुरू हुई, तो उसने लड़के से संपर्क किया और बताया कि उसे गर्भ ठहर गया है, जिसके बाद आरोपी उसे तीन दिन पहले मिला और गर्भ गिराने की गोली देकर चला गया। लड़की ने जब गोली ली, तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद परिवार को बताया कि उसे तीन माह का गर्भ है। जिसमें परिवार को पूरे घटना की जानकारी सामने आई। पुलिस के मुताबिक आरोपी महाराष्ट्र भाग गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट