Mradhubhashi
Search
Close this search box.

स्नानघर के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण नहीं लगा होना चाहिए, ये अशुभ प्रभाव को बढ़ाता है, जानिए बाथरूम से जुड़े वास्तु टिप्स

घर में स्नानघर कहा होना चाहिए ऐसे आप अगर वास्तु के हिसाब से नहीं बनाते है टॉप आप को कई कठिनाइयों का सामना करना पढ़ सकता है। लेकिन वही अगर हम स्नानघर में कुछ चीजों का ध्या रखे तो इससे आप की धन सम्प्रदा बढ़ती भी है। जैसे स्नानघर में नीले रंग की बाल्टी रखना बेहद लाभकारी है। इसे रखने से सुख-शांति और समृद्धि में वृद्धि होती है। बाल्टी को कभी खाली नहीं छोड़ना चाहिए, ऐसा करने से धन आगमन बना रहता है। इसे थोड़ा भरा रहने देना चाहिए।

Washroom Pictures | Download Free Images on Unsplash

बतादें कि घर का बाथरूम दिखने में तो साधारण लगता है, लेकिन इसमें भी कई दोष उत्पन्न होते हैं, जो जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। अगर इस ओर ध्यान न दिया जाए,तो जीवन में परेशानियां आती रहती हैं। स्नानघर के दरवाजे के ठीक सामने दर्पण नहीं लगा होना चाहिए, ये अशुभ प्रभाव को बढ़ाता है। जब भी आप स्नानघर का दरवाजा खोलते हैं, तो घर की नकारात्मक ऊर्जा दर्पण से टकराकर दोबारा घर में चली जाती है। देखा जाता है कि हम स्नानघर का प्रयोग करने के बाद उसका दरवाजा खुला छोड़ देते हैं। खुले दरवाजे को शुभ नहीं माना जाता। यह नकारात्मक ऊर्जा को खींचने का काम करता है।

File:Hysan Place L11 Disabled washroom 2021.jpg - Wikimedia Commons

वास्तुशास्त्र के निदान व केलकुलेशन के पीछे पूरी तरह से वैज्ञानिक दृष्टिकोण छिपा है। इसमें सूर्य की किरणों, पृथ्वी के चुंबकीय क्षेत्र तथा भौगोलिक स्थिति का पूरा-पूरा ध्यान निर्माण से पूर्व रखा जाता है। घर चाहे छोटा हो या बड़ा, उसमें रहना वाला हर व्यक्ति चाहता है की शुभ प्रभाव बना रहे। यदि घर को बनाते समय ही वास्तु के नियमों का ध्यान रख लिया जाए तो कभी भी आप विनाश के कगार पर नहीं पहुंच पाएंगे। शौचालय बनवाते समय उसके दरवाजे पर नीचे की तरफ लौहे, तांबे तथा चांदी के तीन तार एक साथ दबा दें। शौचालय तथा स्नान घर एक साथ दक्षिण दिशा में बनाया जा सकता है।

Automatic Toilets For Elderly and Disabled - SYNC Living

अगर आपके बेडरूम में स्नानघर या शौचालय है, तो उसका दरवाजा हमेशा बंद रखें। वास्तु की मानें, तो बेडरूम और बाथरूम में दो अलग-अलग तरह की ऊर्जाएं होती हैं और इनका आपस में टकराना अच्छा नहीं माना जाता। इसका स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

18011 Holt Washroom Doc M Pack | Holt Washroom Set | Allgood

स्नानघर या शौचालय में अगर पानी की बर्बादी होती है, तो यह भी कई तरह के वास्तुदोष उत्पन्न करती है। इससे धन और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इससे बचने के लिए नल को हमेशा कस के बंद रखना चाहिए। अगर स्नानघर के नल का पानी टपकता है, तो घर की शांति और धन दोनों टपकते पानी के साथ बहता जाएगा। अगर आप बहते पानी को बचाते हैं, तो आपका चंद्रमा बलवान होगा और शुभ परिणाम मिलेंगे।

Luxury Washroom Vans | Global Loo's

आजकल स्नानघर और शौचालय एक साथ बनवाने का चलन हो गया है। लोग इसे आधुनिक जीवनशैली से भी जोड़कर देखते हैं और सही भी मानते हैं। वास्तुशास्त्र में स्नानघर और शौचालय का एक साथ होना सही नहीं माना गया है। इससे परिवार के सदस्यों में मनमुटाव, वाद-विवाद, रोग, आर्थिक समस्या बनी रहती है। वास्तु के मुताबिक, स्नानघर चंद्रमा का निवास होता है और शौचालय राहु का। चंद्रमा मन और जल है, तो राहु काली छाया और विषय है। दोनों एक साथ होंगे, तो चंद्र और राहु का ग्रहण दोष बन जाएगा। राहु के प्रभाव से स्नानघर का जल विष हो जाएगा और इससे नहाने से स्वास्थ्य संबंधी समस्या उत्पन्न होंगी।

Bathroom Design: Experts revel ways to design this space on a budget |  Architectural Digest India

आर्थिक समस्या से बचने के लिए ध्यान रखें कि शौचालय का द्वार उस दिशा में न हो, जो घर के मंदिर या किचन के सामने खुलता हो। स्नानघर उत्तर एवं पूर्व दिशा में और शौचालय दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण और नैत्रत्य के बीच में बनाया जाना चाहिए। लेकिन दोनों को एक साथ संयुक्त रूप से बनाने पर उन्हें पश्चिमी और उत्तरी वायव्य कोण में बनाना श्रेष्ठ है। बाथरूम में फर्श की ढाल, पानी का बहाव उत्तर एवं पूर्व दिशा की ओर ही होना चाहिए।

euronics: Pooping in the pandemic: A bet on automatic toilets means this  Gurugram-based firm is flush with orders - The Economic Times

शौचालय में बैठने की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए कि शौच करते समय आपका मुख दक्षिण या पश्चिम दिशा की ओर हो। पूर्व में कभी भी नहीं, क्योंकि पूर्व सूर्य देव की दिशा है और मान्यता है कि उस तरफ मुंह करके शौच करते हुए उनका अपमान होता है। इससे जातक को कानूनी अड़चनों एवं अपयश का सामना करना पड़ सकता है। संयुक्त रूप से बने शौचालय और स्नानघर बनाने या केवल अलग ही स्नानघर पर यह अवश्य ही ध्यान दें कि उसमें पानी के नल, नहाने के शावर ईशान, उत्तर एवं पूर्व दिशा में ही लगाए जाएं और नहाते समय जातक का मुंह उत्तर, ईशान अथवा पूर्व की तरफ ही होना चाहिए।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट