Mradhubhashi
Search
Close this search box.

महंगाई पर विवादित बयान देकर घिरे मंत्री विश्वास सारंग

ग्वालियर। मध्य प्रदेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को लेकर जमकर सियासत हो रही है। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने महंगाई के लिए पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को जिम्मेदार बताया तो कांग्रेस ने सारंग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और प्रदेश के पूर्वमंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने सारंग के बयान पलटवार करते हुए कहा कि सारंग का ये बयान छोटे मुंह बड़ी बात जैसा है।

प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने देश में महंगाई के लिए प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार बताया था। इस बयान से एमपी की सियासत गरमा गई है। सारंग के बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने पलटवार किया है। पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने कहा कि विश्वास सारंग की मानसिकता पर मुझे दुख होता है। पंडित नेहरू पर सारंग का बयान छोटे मुंह बड़ी बात है। गोविंद सिंह ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू ने संघर्ष कर देश को आजादी दिलाई। उन्होंने जितना संघर्ष और देश सेवा की है, उतनी तो सारंग की उम्र भी नहीं है।देश के पहले प्रधानमंत्री के लिए इतनी हल्की बात करना निंदनीय है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट