Mradhubhashi
Search
Close this search box.

झाबुआ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री,अध्यक्ष एवं भाजपा के कई जनप्रतिनिधियों ने किया योग

झाबुआ:- आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झाबुआ में प्राक्रतिक स्थान हाथी पावा के ग्राउंड में प्रदेश के युवा मंत्री जयदीप पटेल अनुसुचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कल सिह भाबोर ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए योग का आयोजन किया गया ।

भाजपा प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल ने योगा से शरीर को होने वाले लाभ बताते हुए कहा कि प्रतिदिन योग किये जाने से शरीर स्वस्थ रहता हैं। इससे शरीर स्फूर्ति दायक बना रहता है। इसके पश्चात अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के बारे में संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भाबोर ने कहा की भारत ऋषि मुनियों की युगों पुरानी परंपरा आज पूरा विश्व योग दिवस के रूप में मना रहा है। भारत के हर हिस्से में योग से जुड़े आयोजन हो रहे हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग किया है। भाजपा जिला अध्यक्ष नायक ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी मे योग लोगों के लिए एक उम्मीद की किरण बना है। योग ने लोगों का आत्म बल बढ़ाया है। जिसने कोरोना से जंग लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज विश्व 7 वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। हालांकि विश्व के देशों के लिए सदियों पुरानी परंपरा नहीं है। लेकिन जब से भारत की पहल के बाद यूनाइटेड नेशंस जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की तब से दुनिया के कई देशों में योग के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं ।

योग आत्म बल बढ़ाने में सहायक है।

भाजपा जिला अध्यक्ष नायक ने इस मौके पर संबोधित करते हुए कहा कि आज पूरा विश्व कोरोनावायरस से लड़ रहा है। ऐसे में योग एक उम्मीद की किरण बना हुआ है। पूरी दुनिया से भारत में भले ही कोई सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुए हैं। लेकिन योग के प्रति उत्साह में कहीं कोई कमी नहीं आई योग आत्म बल बढ़ाने में सहायक है। योगा कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सत्येंद्र यादव ,कार्यकारिणी सदस्य एवं सामाजिक कार्यकर्ता , युवा, जनप्रतिनिधि बच्चे भी सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा हाथीपावा की पहाड़ियों पर वृक्षारोपण किया गया।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट