////

मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने की फूलमाला नहीं पहनने की घोषणा, बताई ये वजह

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा माला पहनाने की बजाय पैसा इस कार्य के लिए दान करें।

ग्वालियर। अपने अलग अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर का एक और सराहनीय काम सुर्खियों आया है। मंत्री प्रद्युमन सिंह ने की इस काम के बारे में जानकर आप भी उन्हे सराहे बगैर रह नहीं पाएंगे।

प्रद्युमन सिंह तोमर गरीबों की करते हैं मदद

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर चाहे कांग्रेस में हो या भाजपा में उनको पसंद करने वालो की तादात हमेशा काफी ज्यादा रही है। प्रद्युमन सिंह को अक्सर ही ऐसे कामों के लिए करते देखा जा सकता है जिन्हे कोई अन्य नेता करने से पहले लाख बार सोचेगा। शहर में सफाई व्यवस्था बनाएं रखने के लिए मंत्री जी खुद गंदे नाले में कूदकर उसको साफ करने उतर जाते हैं तो कभी गरीब परिवार के अधिक आए बिल की जांच करने पहुंच जाते हैं। इस बार प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ने एक ऐसी घोषणा की है जिसे सुनने के बाद आप भी उनकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाएंगे।

गरीबों के लिए की ये घोषणा

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने घोषणा की वे अब से माला नहीं पहनेंगे। अपने समर्थकों से भी आव्हान किया है कि मालाओं पर आने वाले खर्च को किसी बेटी की शादी में दान करें। प्रद्युमन सिंह तोमर प्रदेश की राजनीति में ऐसे नाम के तौर पर जाना जाने लगा है कि जो किसी पार्टी के नाम के बगैर अपने कामों के लिए पहचाने जाते हैं।