Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मंत्री गडकरी ने मध्यप्रदेश को दी 11 सड़कों की सौगात, उज्जैन में 534 किलोमीटर लंबी सड़कों का किया शिलान्यास

मध्य प्रदेश। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) आज गुरुवार को मध्यप्रदेश दौरे पर हैं। नितिन गडकरी आज उज्जैन पहुंचे, यहां उन्होंने 11 सड़कों का शिलान्यास किया। नितिन गडकरी ने जिन सड़कों का शिलान्यास किया है, उनकी कुल लंबाई 534 किलोमीटर है। ये सड़कें 5722 करोड़ की लागत से लागत से बनाई जाएंगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने किया। यह आयोजन माकोड़िया आम चौराहा आगरा रोड पर हुआ। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 2014 तक 5 हजार किमी राष्ट्रीय राजमार्ग थे। आज बढ़कर 9 हजार किमी हो गए हैं। सभी 52 जिले नेशनल हाईवे से जुड़ चुके हैं।

केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में पूजा की। मंदिर के विस्तार के लिए 11 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। उज्जैन आने से पहले गडकरी का इंदौर एयरपोर्ट पर जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने स्वागत किया।

महाकाल मंदिर के परिसर का विस्तार हो रहा है। साढ़े सात करोड़ रुपए की लागत से महाकाल मंदिर का विस्तार कर उसको अद्भुत स्वरूप दिया जाएगा। महाकाल की नगरी अवंतिका अद्भुत नगरी है। उनकी कृपा यहां बरसती है। इस बार उज्जैन ने तय किया है कि महाशिवरात्रि पर 21 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। उज्जैन वालों ने संकल्प भर दिए हैं। मैंने भी दीप जलाने के लिए संकल्प भर दिया है। मैं भी आऊंगा। मैं गडकरी जी से बाबा महाकाल की नगरी को मास रैपिड ट्रांसपोर्ट से जोड़ने का अनुरोध करता हूं। हवा में केबल कार, बस के माध्यम से रेलवे स्टेशन से सीधे महाकाल मंदिर तक लोग पहुंच सकें।

हमने अमरकंटक से अलीराजपुर तक नर्मदा एक्सप्रेस-वे बनाने का प्रोजेक्ट बनाया है। सड़क के दोनों ओर इंडस्ट्रियल क्लस्टर डेवलप करेंगे, टाउनशिप बसाएंगे। यह मध्यप्रदेश के ग्रोथ का इंजन होगा।

6247 करोड़ से बनेंगी ये सड़कें

उज्जैन-देवास फोरलेन का चौड़ीकरण। इसकी लंबाई 41km है।
उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ 134km सड़क का निर्माण।
69km के उज्जैन-बदनावर फोरलेन का निर्माण।
जीरापुर-सुसनेर मप्र राज्य सीमा तक टूलेन। लंबाई 46 किमी होगी।
42km का उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-1) फोरलेन।
48km उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-2) फोरलेन।
46km उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-3) फोरलेन।
25km सीआईआरएफ अंतर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान।
18km बरोठा-सेमल्या-चाऊ तक सड़क निर्माण।
भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग। इसकी लंबाई 48km है।
जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक 17km सड़क निर्माण।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट