Mradhubhashi
Search
Close this search box.

इच्छापुर में हुई घटना से मन विचलित, दरिंदों को हो फांसी की सजा- मनोज लधवे

बुरहानपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने फेसबुक लाइव के माध्यम से आमजन से संवाद किया। पार्टी को मजबूत करने और आमजन से सीधे संवाद के लिए यह कार्यक्रम किया जा रहा है। इसकी शुरूआत रविवार सुबह 10 बजे से हुई।

जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि इच्छापुर में हुई घटना से मन विचलित हो गया। जो घटना हुई वह हम सबके लिए दुखद है। यह कैसे रूके इस पर हमें विचार करना चाहिए। यह पूरे समाज के लिए सोचने वाली बात है कि ऐसी घटनाएं क्यों हो रही है। दरिंदों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की जाएगी। सरकार से भी चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि बालिकाओं का हम पूजन करते हैं। उन पर अत्याचार होना समाज पर एक प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। समाज में इस प्रकार के लोगों पर नजर रखना चाहिए। इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को देना चाहिए। इस दौरान कुछ लोगों ने कहा जिला अस्पताल मरीजों के साथ लापरवाही होती है। वहां व्यवस्थाओं में सुधार होना चाहिए। जिलाध्यक्ष ने कोविड-19 को लेकर सावधानी बरतने को कहा। साथ ही जिन लोगों ने अब तक दोनों डोज नहीं लगाए उनसे अपील की गई कि डोज लगवाएं। शासन के निर्देशेां का पूरा पालन करें। मोहित शाह, अनिल पांचपुरे सहित अन्य ने अपनी बात रखी।

जन्मदिन पर करें पौधारोपण

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने आमजन से अपील की कि सतपुड़ा की पर्वत श्रृंखला पर हमें पौधारोपण करना चाहिए। अपने जन्मदिन पर पौधे लगाएं। कोरोना में हमने देखा कि किस तरह ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ी। ऑक्सीजन खरीद खरीदकर ली है। जिस फैक्ट्री से ऑक्सीजन आती है वह है पेड़। हमें अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसे बड़ा करना चाहिए। जागरूकता की कमी के कारण कुंडी भंडारा के पीछे की पहाड़ियां कट गई। यहां युवा साथियों ने पौधारोपण किया। आज स्थिति में सुधार है।

शहर को सुंदर, स्वच्छ बनाने में सहयोग करें

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री लधवे ने कहा कि बुरहानपुर जिले की जनता अगर संकल्प ले तो हम भी इंदौर की तरह नंबर वन बन सकते हैं। सभी शहर को सुंदर, स्वच्छ बनाने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि बुरहानपुर में काफी प्राचीन मंदिर हैं। उन्हें बचाने की जिम्मेदारी भी हमारी है। पुराने मंदिरों को विधि विधान के साथ दोबारा शुरू करें।

बुरहानपुर से गौरव शुक्ला की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट