Mika Singh: पंजाब के छोटे से गांव एवं परिवार में जन्मे सिंगर मीका सिंह अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। मीका ने बॉलीवुड को कई सुपरहिट गाने दिए हैं। इंडस्ट्री के सफल सिंगरों में से मीका सिंह हैं। कभी यह सिर्फ 500 रुपए के शो किया करता था। आज इनकी संपत्ति करीब 450 करोड़ रुपए है। आइए, जानते हैं इनसे जुड़ी कुछ खास बातें…
मीका अभी एक गाना गाने के लिए 20 से 25 लाख रुपए चार्ज करते हैं। इनकी कुल संपत्ति 450 करोड़ रुपए की है। यह आलीशान घर और लग्जरी फॉर्म हाउस के मालिक हैं। इनके पास खुद का एक प्राइवेट जेट भी है।
Table of Contents
ToggleMika के पास गाड़ियों का कलेक्शन
सिंगर के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। यह गाड़ियों के बेहद शौकीन हैं और अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाड़ियों के साथ तस्वीर शेयर करते हैं। फिलहाल इनके पास Hummer H3, Lamborghini Gallardo, Ford Mustang जैसी कई लग्जरी गाड़ियां हैं।
मीका का असली नाम अमरीक सिंह
मीका का असली नाम अमरीक सिंह है। यह सिंगर दिलेर मेहंदी के छोटे भाई हैं। इन्होंने कई सुपरहिट पार्टी साँग गाए हैं। इनमें मौजा ही मौजा, इब्न-ए-बतूता, धन्नो, सुबह होने ना दे, सावन में लग गई आग, आंख मारे, ढिंक चिका, दिल में बजी गिटार, आज की पार्टी, चिंता ता ता शामिल हैं।