मध्यप्रदेश में ‘शहर सरकार’ की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। 11 नगर निगमों में से 6 के नतीजे आ गए हैं। 1-1 सीट कांग्रेस और आम आदमी के खाते में गई, जबकि 4 पर भाजपा ने जीत दर्ज की। बाकी की 3 सीटों पर भाजपा और 2 सीटों पर कांग्रेस भी बढ़त बनाए हुए है। भोपाल और इंदौर में भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त के साथ आगे है।