Mradhubhashi
Search
Close this search box.

ऑटो पार्ट्स के तीन मंजिला शोरूम में लगी भीषण आग , करोड़ों का नुकसान

उज्जैन। उज्जैन में इंदौर गेट स्थित ऑटो पार्ट्स के तीन मंजिला शोरूम में भीषण आग लग गयी। रविवार रात 2 बजे आग लगने से शोरूम पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

इस भीषण आगजनी में तीन करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आगजनी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 4 घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। इंदौर गेट क्षेत्र में स्थित भारत ऑटो पार्ट्स के तीन मंजिला शोरूम में रविवार रात 2 बजे भीषण आग लग गई। सुचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मचारियों को 4 घंटे से अधिक का समय आग बुझाने में लग गया। अचानक हुए घटनाक्रम से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। जिसके कारण पूरा तीन मंजिला शोरूम उसकी चपेट में आ गया था। आग से शोरूम की शटर तक लाल हो गई थी। उक्त शोरूम ऋषि इसरानी का है। जानकारी मिलने पर वह भी मौके पर पहुंच गए थे।

आग पूरे शोरूम में लगी हुई थी

इस संबंध में फायर अधिकारी अजय राजपूत ने बताया कि तीन मंजिला शो रूम में संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी। फायर ब्रिगेड के पास करीब ढाई बजे सूचना आई थी। जिसके बाद तत्काल मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंच गई थी। आग पूरे शोरूम में लगी हुई थी। उंचाई अधिक होने के कारण फायर फायटर को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जानकारी के अनुसार भारत ऑटो पार्ट्स के संचालक ऋषि इसरानी पिछले कुछ दिनों से बीमार थे। जिसके कारण उन्हे अस्पताल में भर्ती करना पड़ा था। हालांकि स्वस्थ होने के बाद वह घर पर ही आराम कर रहे थे। शोरूम में आगजनी की जानकारी लगने पर पूरा परिवार मौके पर आ गया था। अपनी आखों के सामने शोरूम को जलता देख परिवार दुखी था। बताया जा रहा है क इस दौरान संचालक की तबीयत भी बिगड़ गई थी।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट