रतलाम। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम में श्री मनोज सिन्हा ने रीजनल हेड का पदभार ग्रहण किया। क्षेत्रीय कार्यालय रतलाम द्वारा रतलाम मंदसौर नीमच अलीराजपुर झाबुआ जिले की 41 शाखाओं का बैंकिंग कार्य संचालन किया जाता है।
सिन्हा मुख्य प्रबंधक के पद पर गोरखपुर मुख्य शाखा में पदस्थ थे तथा पद्दोनति पर उनका स्थानांतरण रीजनल हेड के तौर पर रतलाम किया गया। सिन्हा ने आसाम उत्तर प्रदेश तमिल नाडु बिहार एवं झारखंड राज्य में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अग्रणी बैंक के रूप में रतलाम एवं मंदसौर जिले में कार्य कर रहा हैं।श्री सिन्हा ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि हमारी प्राथमिकता सभी शासकीय योजनाओं को त्वरित क्रियान्वित करते हुए शासन के साथ मिलजुल कर दोनों जिलो के विकास हेतु पूर्ण सहभागीता से कार्य करेंगे।
अर्चित अरविन्द डांगी { मध्यप्रदेश, रतलाम }