Mradhubhashi
Search
Close this search box.

मंगूभाई एमपी के और थावरचंद गहलोत बने कर्नाटक के राज्यपाल

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट से विस्तार से पहले देश के आठ राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। इसके तहत सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत को कर्नाटक और गुजरात के मंगूभाई छगनभाई पटेल को मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।

श्रीधरन पिल्लई को मिली गोवा की कमान

केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार की खबरों के बीच राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को 8 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए हैं। इसके तहत हरियाणा में बंडारू दत्तात्रेय, मध्य प्रदेश में मंगूभाई पटेल, हिमाचल प्रदेश में राजेंद्रन विश्वनाथ अरलेकर, गोवा में पीएस श्रीधरन पिल्लई और राजस्थान में रमेश बैस को गवर्नर नियुक्त किया गया है।

बंडारू दत्‍तात्रेय को भेजा हरियाणा

मिजोरम के राज्‍यपाल पीएस श्रीधरन पिल्‍लै को ट्रांसफर करके गोवा का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है। हरियाणा के राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य को ट्रांसफर करके त्रिपुरा का राज्‍यपाल बनाया गया है। बंडारू दत्‍तात्रेय को हिमाचल प्रदेश से ट्रांसफर करके हरियाणा का राज्‍यपाल बनाया गया है। डॉ. हरिबाबू कंभापति को मिजोरम का राज्‍यपाल नियुक्‍त किया गया है।

केंद्रीय मंत्रीमंडल का होने वाला है विस्तार

गौरतलब है यह नियुक्तियां ऐसे समय की गई है जब केंद्रीय मंत्रीमंडल के विस्तार की चर्चा चल रही है। मध्य प्रदेश के भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम अगले कैबिनेट के लिए तय माना जा रहा है। उनके अलावा जबलपुर से भाजपा सांसद राकेश सिंह का भी नाम है। लोजपा से सांसद पशुपति कुमार पारस और जेडीयू से आरसीपी सिंह को मंत्री बनाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट