Pushpa 2 Making: हाल में साउथ स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म पुष्पा: द राइज के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है। अब अल्लू अर्जुन पर फिल्म पुष्पा से और बेहतर पुष्पा 2 (Pushpa 2) बनाने का दबाव आ गया है। साल 2021 में आई फिल्म पुष्पा काफी सुपरहिट साबित आई है। तब से दर्शकों को पुष्पा 2 का इंतजार है।
ऐसे में अल्लू अर्जुन अपनी एक्टिंग को पुष्पा 2 (Pushpa 2) में अगले लेवल पर ले जाने में जुटे हैं। एक्टर ने हाल ही में ‘पुष्पा-2’ (Pushpa 2) के सेट से फोटो शेयर की थीं। कुछ रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन पुष्पा 2 को और बड़े स्केल पर बनाने की तैयारी कर रहे हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अल्लू अर्जुन पुष्पा: द रूल (पार्ट 2) को निर्देशक एसएस राजामौली की सुपरहिट फिल्म आरआरआर से भी बड़े पैमाने पर बनाना चाहते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक अल्लू अर्जुन ‘पुष्पा 2’ (Pushpa 2) को दुनियाभर में पहुंचना चाहते हैं। उनकी कोशिश है कि पुष्पा 2 (Pushpa 2) का वीएफएक्स और स्टंट आरआरआर से भी बड़े स्तर पर फिल्माया जाए। एक्टर ने कहा कि वह फिल्म गदर-2 की सफलता से बहुत प्रेरित हुए हैं। उनका मानना है कि पुष्पा फ्रैचाइज में गदर-2 जैसा प्रभाव छोड़ने की ताकत है। फिल्म पुष्पा का निर्देशन करने के बाद सुकुमार दूसरे भाग की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फिल्म के पहले भाग में फीमेल लीड में रश्मिका मंदाना थीं। फिल्म के दूसरे भाग में भी रश्मिका का अहम रोल रहेगा। इनके अलावा फहद फासिल भी अहम रोल में दिखेंगे।
(Pushpa 2): पुष्पा ने 350 करोड़ से अधिक कमाई की थी
फिल्म पुष्पा ने 350 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की थी। साउथ में यह फिल्म खूब पसंद की गई थी। फिल्म का बजट 170-200 करोड़ रुपये का था। फिल्म का डॉयलॉग झूकेगा नहीं साला… सुपरहिट हुआ था।