Makar Sankranti 2021: इस दिन है मकर संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त और विशेष योग - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
///

Makar Sankranti 2021: इस दिन है मकर संक्रांति, जानिए शुभ मुहूर्त और विशेष योग

Makar Sankranti 2021: इस बार मकर संक्रांति पंचग्रही योग में मनाई जाएगी।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति का पर्व सूर्य देवता को समर्पित है। इस दिन सूर्य आराधना के साथ दान,पुण्य और स्नान का विशेष महत्व है। ऋतु परिवर्तन के इस पर्व को देशभर में अलग-अलग नामों और विभिन्न तरीकों से मनाया जाता है।

मकर संक्रांति 2021 तिथि, शुभ मुहूर्त

मकर संक्रांति 2021 – 14 जनवरी, गुरुवार

पुण्य काल मुहूर्त – सुबह 8 बजकर 3 मिनट से से दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक

महा पुण्य काल मुहूर्त – सुबह 08 बजकर 3 मिनट से 8 बजकर 27 मिनट तक

संक्रांति स्नान – 14 जनवरी को प्रात:काल

सूर्योदय – प्रात: 7 बजकर 15 मिनट 13 सेकेंड पर

सूर्यास्त – सायं 5 बजकर 45 मिनट पर

पुण्यकाल का समय – 9 घंटे से ज्यादा

इस बार मकर संक्रांति का पर्व पंचग्रही योग में मनाया जाएगा। इस बार इस दिन 5 ग्रह एक साथ विराजमान रहेंगे। मकर राशि में सूर्य, शनि, बृहस्पति, बुध और चंद्रमा का गोचर रहेगा। मकर संक्रांति पर खरमास समाप्त होगा और शुभ कार्यों का प्रारंभ होगा। इस बार मकर संक्राति का वाहन सिंह है और उपवाहन हाथी है। पूर्व दिशा की ओर इसका गमन होगा और दृष्टि अग्निकोण में हैं। श्वेत वस्त्र धारण किए स्वर्ण पात्र में अन्न का भोजन होगा और कस्तूरी का लेप के साथ देव जाति और बाल्यवस्था में आगमन करेगी। मकर संक्राति के दिन सूर्य आराधना का विशेष महत्व है। इस तिल और खिचड़ी के दान और सेवन का भी खास महत्व है।