Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर ऐसा रहेगा आपकी राशियों का हाल

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति पर ऐसा रहेगा आपकी राशियों का हाल

Makar Sankranti 2021: कर्क राशि वालों को धनलाभ होगा और मकर राशि वालों को प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति सूर्य के राशि परिवर्तन का पर्व है। इस दिन से सूर्य उत्तरायण होता है और गर्मी मौसम में घुलने लगती है। इस दिन विभिन्न राशियों पर असर इस तरह से रहेगा।

मेष ♈️

मान-सम्मान की प्राप्ति होगी और परिवार साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा और दिन सुकून के साथ बीतेगा।

वृषभ ♉️

शुभ कार्य संपन्न होंगे और नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन विवादों से दूर रहें।

मिथुन ♊️

संक्रांति का दिन संयम बरतने का है। कारोबार के मामले में संभलकर रहें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य है,। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें।

कर्क ♋️

संक्रांति का दिन शुभ फल देने वाला है। यात्रा के योग बन रहे हैं और धनलाभ हो सकता है। संतान को लेकर कुछ दिक्कतें हो सकती है। नई नौकरी मिल सकती है।

सिंह ♌️

जमीन से संबंधित मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। कार्यों में सफलता मिलेगी और धनलाभ हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ दिक्कतें हो सकती है।

कन्या ♍️

नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग है। कारोबार में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में खटास आने की संभावना है।

तुला ♎️

घर के बड़े-बुजुर्गों से मनमुटाव हो सकता है। संक्रांति पर आपकी बातों का जादू चलेगा जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। धन प्राप्ति के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक ♏️

धन की स्थिति बेहतर बनी रहेगी और नए लोगों से संपर्क भविष्य में फायदा पहुंचाएंगे। कारोबार और नौकरी दोनों के लिए सफलतादायक दिन है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु ♐️

मान-सम्मान की प्राप्ति के योग हैं। किसी धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। योजनाबद्ध तरीके से सभी कार्य पूर्ण होंगे। लाभ की स्थिति बनेगी।

मकर ♑️

कारोबार या नौकरी को लेकर कोई यात्रा हो सकती है। प्रेम संबंधों में सफलता मिलने के योग हैं। वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा और खरीदारी पर खर्च हो सकता है।

कुंभ ♒️

मनोरंजन पर खर्च होने की संभावना है। छात्रों को बेहतर सफलता मिलने के योग हैं। जीवनसाथी से बेहतर तालमेल रहेगा। कारोबार में लाभ की स्थितियां बनेगी।

मीन ♓️

मकर संक्रांति पर आपको भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। कामकाज में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे और भाग्य का साथ मिलेगा।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट