Makar Sankranti 2021: राशि अनुसार करें यह उपाय, मिटेंगे कष्ट और मिलेगी समृद्धि - Mradubhashi - MP News, MP News in Hindi, Top News, Latest News, Hindi News, हिंदी समाचार, Breaking News, Latest News in Hindi
//

Makar Sankranti 2021: राशि अनुसार करें यह उपाय, मिटेंगे कष्ट और मिलेगी समृद्धि

Makar Sankranti 2021: मकर संक्राति के अवसर पर राशि अनुसार उपाय करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Makar Sankranti 2021: मकर संक्रांति को पुण्यदायी और समृद्धिदायक पर्व माना जाता है। सूर्य के उत्तरायण होने के इस पर्व पर दान करने का बड़ा महत्व है। राशि अनुसार दान करने से मानव की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है। आइए जानते हैं कौनसी राशि को सुख-संपत्ति और समृद्धि के लिए गाय को क्या खिलाना चाहिए।

मेष – मेष राशि वालों को इस दिन लाल गाय को सवा पाव लाल मसूर खिलाने चाहिए। इससे समृद्धि मिलेगी।

वृषभ – वृषभ राशि वालों को मकर संक्राति के अवसर पर सफेद गाय को शक्कर मिले पके हुए चावल खिलाने से आर्थिक हानि से बचाव होगा।

मिथुन – मिथुन राशि वालों को गाय को हरा चारा खिलाने से धन की प्राप्ति होगी।

कर्क – कर्क राशि वालों को इस दिन गरीबों को खीर खिलाने से मनोकामना पूर्ण होगी।

सिंह – सिंह राशि वालों को मकर संक्रांति के अवसर पर आर्थिक लाभ के लिए लाल गाय को गुड़ खिलाना चाहिए।

कन्या – कन्या राशि वालों को इस दिन गाय को हरा चारा और खड़े मूंग खिलाने से अशुभ फल में कमी आएगी।

तुला – तुला राशि वाले मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए सफेद गाय को चारा खिलाएं और निर्धन स्त्री को चांदी की बिछिया का दान करें।

वृश्चिक – इस राशि वालों को कष्टों में कमी के लिए लाल गाय को गुड़ मिश्रित खड़े मसूर खिलाना चाहिए।

धनु – इस राशि वालों को ज्ञान में वृद्धि के लिए पीली गाय को चने की दाल खिलाना चाहिए।

मकर – इस राशि वालों को कलह से मुक्ति के लिए काली गाय को काली उड़द की दाल खिलाना चाहिए।

कुंभ – कुंभ राशि वालों को धनलाभ के लिए किसी निर्धन को कंबल का दान करना चाहिए।

मीन – मीन राशि वालों को सुख-समृद्धि के लिए पीली गाय को चने की दाल के साथ गुड़ खिलाना चाहिए।