Mradhubhashi
Search
Close this search box.

Mahindra XUV700 SUV: धांसू फीचर्स के साथ नई महिंद्रा XUV700 भारत में की गई लॉन्च

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने Mahindra XUV700 को भारत में लॉन्च कर दिया है। लंबे समय से इस दमदार एसयूवी का इंतजार किया जा रहा था। लॉन्च प्रीव्यू में XUV 700 की दो तस्वीरें सामने आई है. यह गाड़ी दो रंग ब्लू और स्लेट ब्लैक के साथ मार्केट में नजर आने वाली है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने शनिवार 14 अगस्त को तमिलनाडु में लॉन्च किया।

बतादें कि यह महिंद्रा की सबसे महंगी SUV बनकर बाज़ार में आई है जिसके एमएक्स पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 11.99 लाख रखी गई है। एमएक्स डीज़ल वेरिएंट की एक्सशोरूम कीमत रु 12.49 लाख तय की गई है। एएक्स3 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत रु 13.99 लाख रुपए है, वहीं एएक्स5 पेट्रोल वेरिएंट की कीमत रु 14.99 लाख तय की गई है। SUV के बाकी डीज़ल और टॉप मॉडल एएक्स 7 वेरिएंट अगले महीने भारत में लॉन्च किए जाएंगे।

महिंद्रा XUV700 के फीचर्स

महिंद्रा की यह सबसे महंगी SUV होगी जिसे कंपनी ने खूब सारे फीचर्स से लैस किया है। कंपनी के SUV लाइन-अप से नई XUV700 मौजूदा XUV500 की जगह लेगी। नई कार को सेगमेंट में पहली बार मिले कई सारे फीचर्स दिए गए हैं। जिसमें इस श्रेणी की सबसे बड़ी पैरोनमिक सनरूफ शामिल है। इसके अलावा महिंद्रा ने तीन पंक्ति वाली नई SUV को ऐड्रीनोएक्स नामक कनेक्टेड कार तकनीक भी दी है और महिंद्रा ऑटोमोटिव की यह पहली कार है। जिसके साथ ब्रांड का नया लोगो पेश किया जाने वाला है। नई XUV700 को कंपनी के नए ग्लोबल SUV प्लैटफॉर्म – डब्ल्यू601 पर बनाया गया है।

महिंद्रा XUV700 में दमदार लुक देने वाले फ्लेयर्ड व्हील आर्च्स मिले हैं

SUV के साथ नई काले रंग की ग्रिल दी गई है जो क्रोम की आड़ी पट्टी के साथ आती है और यहां महिंद्रा का नया लोगो देखने को मिलता है। इस ग्रिल को नए एलईडी हैडलैंप्स ने घेरा हुआ है जो बड़े सी-आकार के एलईडी डीआरएल के साथ आए हैं। SUV को फ्लश फिटिंग वाले नए डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिक ओआरवीएम के साथ टर्न इंडिकेटर और दमदार लुक देने वाले फ्लेयर्ड व्हील आर्च्स मिले हैं। नई XUV700 के पिछले हिस्से में स्टाइलिश रैपअराउंड एलईडी टेललैंप्स लगाए गए हैं, इनके अलावा टेलगेट तराशा हुआ है और इसके नीचे दमदार दिखने वाला बंपर लगा हुआ है जो क्लैडिंग और सिल्वर स्किड प्लेट्स के साथ आया है।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट