लाहौर: भारत के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पहचान क्रिकेट जगत से बाहर उनके दिल को छू लेने वाले व्यवहार से भी काफी ज्यादा है। वो अपनी अदाओं और बेहतर व्यवहार से अपने आलोचक को अपना मुरीद बना लेते हैं। इस बार उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान के पेसर हैरिस रऊफ का दिल जीता है और हैरिस रऊफ ने भी उनको दिल की गहराईयों से शुक्रिया अदा किया है।
पाकिस्तानी पेसर रऊफ को तोहफा
एमएस धोनी ने पाकिस्तानी पेसर रऊफ को तोहफा दिया था। धोनी ने रऊफ को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की जर्सी उपहार में दी है। हैरिस को धोनी का यह तोहफा कापी पसंद आया और उन्होंने धोनी का शुक्रिया अदा किया। ट्वीट कर उन्होंने धोनी का आभार जताया है। हैरिस रऊफ ने धन्यवाद देते हुए चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की भेंट की हुई जर्सी का फोटो शेयर किया और कहा कि,
टी20 वर्ल्ड कप में कर चुके हैं कमाल
गौरतलब है पाकिस्तानी सीमर हैरिस रऊफ पिछले दिनों खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम में शामिल थे। रऊफ ने टी20 वर्ल्ड कप में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। उन्होंने सुपर-12 राउंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में चार विकेट लिए थे।