Mradhubhashi
Search
Close this search box.

लिव इन पार्टनर ने महिला को उतारा था मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

भोपाल। भोपाल पुलिस ने महिला की हत्या का मामला सुलझा लिया है। इससे पहले पुलिस इसको अंधा कत्ल मान रही थी और हर एंगल से इसमें सुराग खोज रही थी। जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके लिव इन पार्टनर ने ही की थी।

लिव इन पार्टनर ने की थी हत्या

पुलिस ने महिला के अंधे कत्ल का मामला सुलझाते हुए एक शख्स को गिरफ्तार किया है, जो उसका लिव इन पार्टनर बताया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने हत्या को अंजाम प्रॉपर्टी विवाद की वजह से दिया था। अयोध्या नगर पुलिस के मुताबिक एक दिन पहले उसको सूचना मिली थी कि राजीव नगर ए-सेक्टर के 129 EWS मकान में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। पुलिस जब मौके पर पहुंची और जांच की तो पता चला कि लाश असमा उर्फ सोना नाम की महिला की है। मृतक महिला के शरीर पर चोट के कई निशान पाए गए। जांच में यह भी पाया गया कि महिला की हत्या घूंसे और ईंट से हुए प्रहारों की वजह से हुई थी। पुलिस के मुताबिक महिला की हत्या करने के बाद आरोपी शव को छोड़कर घर का बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

मोबाईल लोकेशन से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस कि जांच में पड़ोसियों ने बताया कि असमा के साथ कोई बबलू नाम का व्यक्ति रहता था। इसके बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। एएसपी राजेश भदौरिया ने कहा कि आरोपी बबलू को पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर धरदबोचा। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह पिछले कुछ समय से मृतका के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा था। उसका महिला से प्लॉट और मकान को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी ने बताया कि दो दिन पहले भी इस बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने असमा के साथ मारपीट शुरू कर दी और घूंसों और ईंट से हमला किया. ईंट से महिला के सिर, चेहरे, पेट, पीठ छाती पर चोट पहुंची. इससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट