मुंबई महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद के बढ़ते तनाव के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान सामने आया है। संजय राउत ने बुधवार को कहा कि जैसे चीन हमारे देश में घुसा, वैसे ही हम कर्नाटक में घुसेंगे।
इस मुद्दे पर किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। हम इसे चर्चा के जरिए सुलझाना चाहते हैं, लेकिन कर्नाटक के मुख्यमंत्री आग लगा रहे हैं। महाराष्ट्र में भी कमजोर सरकार है और कोई स्टैंड नहीं ले रही है।