Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कमलनाथ को सौंपी जा सकती है कांग्रेस अध्यक्ष पद की कमान

नई दिल्ली। लंबे समय के बाद कांग्रेस पार्टी की कमान गांधी परिवार के बाहर जा सकती है। सूत्रों के मुताबिक गांधी परिवार के खासमखास कमलनाथ को पार्टी का प्रमुख बनाया जा सकता है। इस तरह से दो दशक बाद पार्टी के सत्ता सूत्र गांधी परिवार से बाहर होंगे। कांग्रेस की कमान 1998 में सोनिया गांधी के अध्यक्ष बनाए जाने के बाद से गांधी परिवार के पास हैं।

पार्टी में बड़े फेरबदल की तैयारी

पार्टी के लगातार गिरते प्रदर्शन की वजह से गांधी परिवार पर सवाल लंबे समय से उठ रहे हैं। पार्टी के कद्दावर नेता लंबे समय से पार्टी में बदलाव की मांग कर रहे हैं। पार्टी का प्रदर्शन देश के बड़े सूबों में काफी दयनीय रहा है। अब पार्टी में बड़े फेरबदल की तैयारी की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया भी जल्द शुरू की जा सकती है।

गांधी परिवार से हैं नजदीक रिश्ते

2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद अध्यक्ष राहुल गांधी ने पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद से सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष का जिम्मा संभाल रही है। वहीं कमलनाथ की यदि बात करें तो उनके गांधी परिवार से काफी नजदीक के और बेहतर संबंध रहे हैं। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बेहतर रिश्तों के अलावा उनकी पार्टी पर काफी अच्छी पकड़ है। इसलिए अध्यक्ष पद के लिए गांधी परिवार की पहली पसंद वहीं मानैे जा रहे हैं। कमलनाथ छिंदवाड़ा संसदीय सीट से 9 बारलोकसभा सांसद रह चुके हैं। 2018 में वो मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट