Mradhubhashi
Search
Close this search box.

कांग्रेस संगठन में कमलनाथ ने फूंकी जान, जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक किया

भोपाल। मप्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार से अपने सहयोगी संगठनों की समीक्षा का दौर शुरू दिया। सबसे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने महिला कांग्रेस के कामकाज की समीक्षा की, इसमें आगामी कार्ययोजना तैयार करने के साथ कार्यकारिणी के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि संगठन से निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी भी की जाएगी।

बैठक के बाद महिला कांग्रेस कि पदाधिकारियों को मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी गई। साथ ही इस दौरान कांग्रेस महिला मोर्चे की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला इकाई ने प्रदर्शन करते करते हुए पीसीसी से बोर्ड ऑफिस तक जन जागरण यात्रा निकालकर लोगों को जागरुक किया। पत्रकारों से चर्चा करते हुए अर्चना जायसवाल ने कहा कि जन जागरण के माध्यम से जनता को जगाने का काम करना है। उन्होंने कहा कि आमजन को बताना है कि प्रदेश की भाजपा सरकार जो आपके लिए बोलती है वह करती नही है।

उन्होंनो आगे कहा कि भाजपा ने महिलाओं को रोजगार से जोड़ने व सम्मान देकर सशक्तिकरण करने के कोई कार्य नहीं किये है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में आज हुई महिला कांग्रेस की बैठक को लेकर अर्चना जायसवाल ने कहा कि प्रदेश महिला कांग्रेस का पुनर्गठन हो रहा है और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महिला कांग्रेस को ताकत देने का काम कर रहे हैं। उन्होंनो कहा कि आज उनके नेतृत्व हुई बैठक से महिला इकाई में नई ऊर्जा उत्पन्न हुई है।

आपको बता दें कि सोनिया गांधी से मुलाकात करने के बाद कमलनाथ आज भोपाल पहुंचे हैं और लगातार बैठके कर संगठन में जान डालने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस 2023 के आम चुनाव की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है। नाथ अगले 3 दिनों तक लगातार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठके कर संगठन की नब्ज टटोलने का काम करेंगे।

मृदुभाषी के लिए भोपाल से मोहम्मद ताहिर खान की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें...
क्रिकेट लाइव स्कोर
स्टॉक मार्केट