नई दिल्ली। बॉलीवुड की स्टार जोड़ी अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर क्रिसमस के एक इवेंट की तस्वीरें पोस्ट करती रही हैं।
इन दिनों स्विटजरलैंड में पढ़ाई कर रही न्यासा को लेटेस्ट तस्वीरों में अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते देखा जा सकता है। इस मौके के लिए स्टार किड ने खूबसूरत रेड बॉडीकॉन ड्रेस पहनी है। उनकी तसवीरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
न्यासा की कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिसे देखने के बाद लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि ये वही छोटा न्यासा है। इन तस्वीरों में न्यासा को रेड ड्रेस में देखा जा सकता है, जिसमें उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही है।
न्यासा की ये लेटेस्ट तस्वीरें उनके फैन पेज से शेयर की गई हैं. तस्वीरों में न्यासा रेड कलर की ड्रेस में बहुत गॉर्जियस लग रही हैं।
न्यासा की इन फोटोज को उनके चाहने वाले खूब पसंद कर रहे हैं और इन पर कमेंट्स और लाइक्स के जरिए अपना प्यार भी बरसा रहे हैं