Jhanvi Kapoor and Shikhar Pahariya: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों रियूमर्ड बॉयफ्रेंड को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। इन दोनों को अक्सर साथ में स्पॉट किया जा रहा है। वहीं, अब जाह्नवी कपूर अपने रियूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया (shikhar pahariya) के साथ वेंकटेश्वर मंदिर (Venkateswara Temple) में स्पॉट हुईं हैं। ‘धड़क’ गर्ल को शिखर के साथ मंदिर से बाहर आते हुए देखा गया है। दोनों भगवान का दर्शन-पूजन करने के बाद बाहर निकल रहे हैं। एक्ट्रेस ने मंदिर में हाथ जोड़ा और फिर माथा टेका। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
जाह्नवी और शिखर ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं। जाह्नवी ने पर्पल कलर का साउथ इंडियन लहंगा-चोली पहन रखा है। वह नो-मेकअप लुक बहुत सिंपल दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने चोटी बंध रखी है। वहीं, शिखर ने धोती पहन रखी है। जाह्नवी अगली फिल्म देवरा को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ दिखाई देंगी।
दोनों एक्टर के साथ जाह्नवी पहली बार काम कर रही हैं। इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। जाह्नवी इस फिल्म से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इससे पहले जाह्नवी फिल्म बवाल में दिखी थीं। फिल्म जियो सिनेमा पर रिलीज हुई थी। फिल्म में जाह्नवी ने वरुण धवन की पत्नी का रोल निभाया था।
फिल्म धड़क से इंडस्ट्री में रखा था कदम
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस रहीं दिवंगत श्रीदेवी एवं प्रोड्यूसर बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर हैं। जाह्नवी ने फिल्म धड़क से डेब्यू किया था। फिल्म सुपरहिट रही थी। अब तक जाह्नवी आधा दर्जन से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर चली हैं। कुछ बुरी तरह पीट गईं हैं। जाह्नवी की छोटी बहन खुशी कपूर इंडस्ट्री से दूर रहती हैं। हालांकि वह भी काफी खूबसूरत हैं।